नमस्कार दोस्तों! जैसा कि आप सभी जानते हैं, भारतीय डाक विभाग द्वारा हाल ही में ग्रामीण डाक सेवक (GDS), असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर और ब्रांच पोस्ट मास्टर के 21,413 पदों के लिए भर्ती निकाली थी। जो कि, इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी से शुरू होकर 3 मार्च 2025 तक चली थी। जिसके पश्चात पहली मेरिट लिस्ट 21 मार्च 2025 को जारी कर दी गई हैं, और इसमें चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए 7 अप्रैल 2025 तक का समय दिया गया था। ऐसे में अब जो सभी उम्मीदवार पहले चयनित नहीं हो पाए हैं, वह सभी दूसरी मेरिट लिस्ट का बड़ी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। क्योंकि, यह दूसरी सूची उन पदों को भरने में मदद करेगी जो पहले राउंड के बाद खाली रह गए हैं। आज इस लेख में हम आपको GDS की दूसरी मेरिट लिस्ट से सम्बंधित हर ज़रूरी जानकारी देने जा रहे हैं, इसलिए लेख को अंत तक पूरा अवश्य पढ़ियेगा।
Post Office GDS 2nd Merit List 2025
दोस्तों, सबसे पहले आपको बता दें कि भारतीय डाक विभाग की इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होती हैं। सभी उम्मीदवारों का चयन सीधे 10वीं कक्षा में मिले अंकों के आधार पर किया जाता है। जिन्होंने भी इस भर्ती में हिस्सा लिया है, उनका चयन राज्य या सर्किल के अनुसार मेरिट के आधार पर लगातार ही किया जा रहा है। जिसकी पहली मेरिट लिस्ट जारी हो चुकी है और दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया भी अब पूरी हो गई है। अब ऐसे में जिन सीटों पर अभी भी उम्मीदवारों की जरूरत है, उन पर चयन के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जल्द ही जारी की जा सकती है। उम्मीद की जा रही है कि यह लिस्ट अप्रैल 2025 के अंतिम सप्ताह तक घोषित की जा सकती है।
संगठन | भारतीय डाक विभाग |
भर्ती का नाम | पोस्ट ऑफिस जीडीएस भर्ती 2025 |
कुल पोस्ट | 21,413 |
प्रथम मेरिट सूची तिथि | 21 मार्च 2025 |
दूसरी मेरिट सूची की तिथि | अप्रैल 2025 का अंतिम सप्ताह (अपेक्षित) |
आधिकारिक वेबसाइट | indiapostgdsonline.gov.in |
Post Office GDS 2nd Merit List 2025 : कब जारी होगी?
दोस्तों, जिन उम्मीदवारों ने पोस्ट ऑफिस GDS भर्ती में आवेदन किया है और अब दूसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं, तो उनके लिए बड़ी खुशखबरी है। क्योंकि, ताज़ा अपडेट के अनुसार, डाक विभाग अब जल्द ही GDS की दूसरी मेरिट लिस्ट को जारी कर सकता है। हालांकि, अभी तक इसके लिए कोई फिक्स डेट नहीं बताई गई है। लेकिन पिछली लिस्ट की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि दूसरी मेरिट लिस्ट की PDF 20 से 25 अप्रैल 2025 के बीच कभी भी आ सकती है। यह लिस्ट भी पूरी तरह ऑनलाइन ही जारी की जाएगी, जिसे आप ऑफिशियल वेबसाइट से चेक कर सकेंगे।
Post Office GDS Selection Process 2025
पोस्ट ऑफिस GDS भर्ती में उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर किया जाता है। इसमें कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होता। बस, चलिए समझते हैं कि पूरी प्रक्रिया कैसे होती है:
- मेरिट लिस्ट जारी होना
- दस्तावेज़ सत्यापन
- फाइनल जॉइनिंग और पोस्टिंग
Post Office GDS 2nd Merit List Cut Off 2025 {Expected}
दोस्तों पोस्ट ऑफिस GDS सेकंड मेरिट लिस्ट 2025 में चयन के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम अंक प्राप्त करने होंगे। अगर आपका चयन पहली मेरिट लिस्ट में चयन नहीं हुआ, तो आपको दूसरी मेरिट लिस्ट में अवसर मिल सकता है। यहां हम आपको संभावित कट ऑफ अंक दे रहे हैं, जिसकी जानकारी आप नीचे दी गई तालिका के माध्यम से देख सकते होंगे।
कैटेगरी | संभावित कट ऑफ अंक (अनुमानित) |
---|---|
जनरल (UR) | 85 – 90 |
ओबीसी | 80 – 85 |
एससी | 75 – 80 |
एसटी | 70 – 75 |
ईडब्ल्यूएस | 80 – 85 |
पीडब्ल्यूडी | 60 – 65 |
Steps to Download the Post Office GDS 2nd Merit List 2025
अगर आप पोस्ट ऑफिस जीडीएस की दूसरी मेरिट लिस्ट डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले आप सभी इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर पहुंचने के बाद राज्य या सर्किल को चुनें, जिसके लिए आपने आवेदन किया था।
- इसके बाद जीडीएस द्वितीय मेरिट सूची 2025 के लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने डाउनलोड का ऑप्शन आएगा उस पर क्लिक करें।
- इस प्रकार अब मेरिट लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- आप पीडीएफ में अपना नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर आदि सर्च बार की मदद से आसानी से खोज सकते हैं।
GDS 2nd Merit List 2025 : उल्लिखित विवरण
जब आप इंडिया पोस्ट की दूसरी मेरिट लिस्ट डाउनलोड करेंगे, तो उसमें निम्नलिखित जानकारियाँ दी होंगी:
- आपका नाम
- आपका रजिस्ट्रेशन नंबर
- जेंडर (Male/Female)
- आपकी कैटेगरी
- आपने किस राज्य या सर्किल से आवेदन किया है
- किस पोस्ट के लिए चयन हुआ है
- किस ब्रांच या डाकघर में पोस्टिंग मिली है
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कब और कहां होगा
- 10वीं में आपके कितने मार्क्स थे
Home Page | Click Here |
Official Website | Click Here [Update Soon] |
FAQs :-
पोस्ट ऑफिस जीडीएस दूसरी मेरिट लिस्ट 2025 कब आएगी?
पोस्ट ऑफिस जीडीएस दूसरी मेरिट लिस्ट के 20 से 25 अप्रैल 2025 के बीच जारी होने की संभावना है।
जीडीएस दूसरी मेरिट लिस्ट कहां से चेक करें?
सेकंड मेरिट लिस्ट को इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।