UP Board Result 2025 : यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट इस दिन होंगे जारी, यहाँ से चेक करें Latest Update’s

नमस्कार दोस्तों! अगर आप भी यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं या 12वीं के छात्र हैं और बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए काफी बड़ी खुशखबरी है। क्योंकि, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) अब बहुत जल्द दोनों कक्षाओं के नतीजे जारी करने जा रहा है। आपको बता दें कि, इस साल करीब 54 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी हैं, जो 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक सफलतापूर्वक आयोजित हुई थी। परीक्षा पूर्ण होने पश्चात अब कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य भी 2 अप्रैल 2025 को समाप्त कर दिया गया है। ऐसे में अब सभी की नजरें रिजल्ट डेट पर टिकी हुई हैं। जो कि, नवीनतम जानकारी के मुताबिक, यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अप्रैल 2025 के तृतीय सप्ताह में कभी भी जारी किया जा सकता है। यानी अब आपका इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। अब आप सभी रिजल्ट से जुड़ी हर ताज़ा अपडेट्स आज इस लेख के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

UP Board Result 2025

दोस्तों, सबसे पहले आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर हाल ही में एक फर्जी नोटिस वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया था कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल 2025 को दोपहर 2 बजे जारी किया जाएगा। लेकिन ध्यान रखें की यह सूचना पूरी तरह से गलत है। क्योंकि, खुद यूपी बोर्ड की सचिव भगवती सिंह ने इस खबर को फर्जी बताते हुए साफ कर दिया है कि अभी रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया अभी चल रही है। ऐसे अब आपको बस थोड़ा सा और इंतज़ार करना होगा क्योंकि, बोर्ड अब अंतिम तैयारियों में जुटा हुआ है और उम्मीद है कि जल्द ही किसी भी वक्त रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

संचालन प्राधिकरणउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)
परीक्षा का नामयूपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 परीक्षा 2025
परीक्षा तिथियां22 फरवरी – 9 मार्च 2025
परिणाम दिनांकअप्रैल 2025 (अंतिम सप्ताह)
परिणाम एक्सेस विधिरोल नंबर और स्कूल कोड
आधिकारिक वेबसाइटupmspresults.up.nic.in

UP Board Result 2025 : कब जारी होगा?

दोस्तों, यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल हुए लाखों छात्रों की नजर अब सिर्फ एक ही बात पर टिकी हुई है कि आखिरकार रिजल्ट कब आएगा? क्योंकि रिजल्ट के साथ ही सभी छात्रों के भविष्य की अगली दिशा तय होने वाली है। जो कि अब आपको ज्यादा और इंतज़ार नहीं करना होगा क्योंकि परीक्षाएं खत्म होने के बाद, बोर्ड ने कॉपियों की जांच का काम पहले ही पूरा कर लिया है। और इसके बाद 9 अप्रैल 2025 से रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब खबरें मिल रही हैं कि UPMSP कभी भी रिजल्ट की तारीख और समय को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार 10वीं और 12वीं दोनों के नतीजे एक साथ, अप्रैल के आखिरी हफ्ते में जारी किए जा सकते हैं।

UPMSP 10th, 12th Result 2025 : पिछले वर्षों की तारीखें

बच्चों आमतौर पर रिजल्ट अप्रैल के तीसरे या चौथे हफ्ते में जारी होता है। ऐसे में 2025 का रिजल्ट भी अप्रैल के आखिरी सप्ताह तक आने की पूरी संभावना है। आप सभी नीचे दी गई टेबल की सहायता से पिछले वर्षों का कुछ डाटा देख सकते हैं।

  • 2024 :- 20 अप्रैल 2024
  • 2023 :- 25 अप्रैल 2023
  • 2022 :- 18 जून 2022

UPMSP UP Board Result 2025: मार्कशीट में ये डिटेल्स होंगी शामिल

जैसे ही यूपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित होगा और आप अपनी मार्कशीट डाउनलोड करोगे, उसमें आपकी पूरी परफॉर्मेंस से जुड़ी जरूरी जानकारियां साफ-साफ दिखाई देंगी।

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • स्कूल का नाम और कोड
  • विषयों के नाम
  • हर विषय में प्राप्त अंक (थ्योरी + प्रैक्टिकल)
  • कुल अंक और प्ग्रेड / डिवीजन
  • परीक्षा वर्ष (2025)
  • पंजीकरण संख्या (Registration Number)
  • आधिकारिक हस्ताक्षर और मुहर

How to Check UP Board Result 2025 Online?

यदि आप यूपी बोर्ड 10वीं या 12वीं का रिजल्ट 2025 ऑनलाइन चेक करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:-

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर दिए गए यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब यहाँ पर अपने कक्षा अनुसार 10वीं या 12वीं विकल्प का चयन करें।
  • नया पेज खुलने पर अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • इसके पश्चात अब सबमिट बटन पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • रिजल्ट को भविष्य के लिए सेव या प्रिंट करने के लिए डाउनलोड विकल्प का उपयोग करें।

UP Board Class 10, 12 Result : पासिंग मार्क्स क्या हैं?

दोस्तों यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए पास होने का सिंपल सा नियम है। आपको हर विषय में कम से कम 33% नंबर लाने जरूरी हैं। अगर किसी विषय में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों होते हैं, तो दोनों में अलग-अलग पास होना पड़ता है। अगर किसी स्टूडेंट के एक या दो सब्जेक्ट में नंबर कम आते हैं, तो चिंता की बात नहीं है क्योंकि, उन्हें कंपार्टमेंट एग्जाम का मौका मिलता है। लेकिन अगर तीन या उससे ज्यादा सब्जेक्ट में फेल हो गए, तो फिर पूरी परीक्षा दोबारा देनी होती है।

Home PageClick Here
Official WebsiteClick Here [Update Soon]

FAQs :-

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 कब जारी होगा?

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 जल्द ही जारी होने वाला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रिजल्ट अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक घोषित किया जा सकता है।

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 कैसे डाउनलोड करें?

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 को आप UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Comment