नमस्कार दोस्तों! जैसा की आप जानते ही होंगे आज के इस डिजिटल दौर में पढ़ाई का तरीका काफी बदल गया है। अब ज़्यादातर चीज़ें ऑनलाइन हो रही हैं, जैसे कि ऑनलाइन क्लासेस, प्रोजेक्ट्स और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी। ऐसे में एक लैपटॉप छात्रों के लिए बहुत ज़रूरी हो गया है। लेकिन हर परिवार इसे खरीद पाने में सक्षम नहीं होता, खासकर जब बात गरीब या मध्यमवर्गीय परिवारों की हो। तो इसी ज़रूरत को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने छात्रों के लिए एक शानदार योजना शुरू की है जिसका नाम हैं एमपी फ्री लैपटॉप योजना। आपको बता दें, इस योजना के तहत कक्षा 12वीं में अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थियों को फ्री में लैपटॉप खरीदने के लिए ₹25,000 तक की आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि वे अपनी पढ़ाई में तकनीकी रूप से आगे बढ़ सकें। ऐसे में अगर आप भी मध्य प्रदेश के छात्र हैं और 12वीं में अच्छा प्रदर्शन किया है, तो यह योजना आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है। तो आज इस लेख के माध्यम से हम आपको इस योजना की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। इसलिए इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पूरा अवश्य पढ़े।
MP Free Laptop Yojana 2025
दोस्तों, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश में फ्री लैपटॉप योजना की शुरुआत राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा की गई थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य छात्रों को पढ़ाई के लिए तकनीकी मदद देना है। हर साल 12वीं के मेधावी छात्रों को इस योजना के तहत प्रोत्साहन के रूप में लैपटॉप या ₹25,000 की राशि दी जाती है। अब साल 2025 का रिजल्ट भी घोषित हो चुका है, और जो छात्र मेरिट लिस्ट में आए हैं, वे इस योजना का लाभ पाने के योग्य हैं। तो अगर आपने भी अच्छे अंक हासिल किए हैं, तो अब जल्द ही आपको भी इस योजना के तहत आर्थिक सहायता या लैपटॉप मिल सकता है।
योजना का नाम | एमपी फ्री लैपटॉप योजना 2025 |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश के 12वीं कक्षा के मेधावी छात्र |
लाभ | ₹25,000 की राशि लैपटॉप खरीदने के लिए |
पात्रता | 12वीं कक्षा में 75% |
लाभ वितरण का समय | जुलाई से अगस्त 2025 के बीच |
आधिकारिक पोर्टल | shikshaportal.mp.gov.in |
MP Free Laptop Yojana 2025 : कितने प्रतिशत पर मिलेगा लाभ??
दोस्तों, मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं अब पूरी हो चुकी हैं और छात्र अपने रिजल्ट के बाद इस योजना का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें पिछली बार, फरवरी 2025 में राज्य सरकार ने करीब 89,000 मेधावी छात्रों को MP फ्री लैपटॉप योजना के तहत लाभ दिया था। जो कि, उस समय 75% या उससे अधिक अंक लाने वाले छात्रों को यह सहायता राशि मिली थी। इस बार भी ऐसा ही अनुमान है कि जो भी छात्र 75 प्रतिशत या उससे ज्यादा अंक लाएंगे, उन्हें सरकार की ओर से ₹25,000 तक की मदद मिल सकती है ताकि वे अपना लैपटॉप खरीद सकें और आगे की पढ़ाई जारी रख सकें।
MP Free Laptop Yojana 2025 : कब मिलेगा लाभ?
दोस्तों, एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 6 मई 2025 को आ चुका है। इस बार 12वीं में कुल 74.48% छात्र पास हुए हैं और बहुत से बच्चों ने 75% या उससे ज्यादा नंबर भी हासिल किए हैं। अब ऐसे सभी छात्र यह जानना चाह रहे हैं कि लैपटॉप योजना का फायदा कब मिलेगा। तो आपको बता दें कि रिजल्ट के बाद सबसे पहले शिक्षा विभाग मेरिट में आए छात्रों की लिस्ट तैयार करता है। फिर सरकार से मंजूरी मिलने के बाद ही पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं। पिछले साल थोड़ी देरी हो गई थी, लेकिन इस बार उम्मीद है कि जुलाई या अगस्त 2025 तक छात्रों को ₹25,000 की राशि मिल सकती है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी जल्द इसका आधिकारिक ऐलान कर सकते हैं।
MP Free Laptop Yojana 2025 : पात्रता मानदंड
अगर आप भी इस योजना का लाभ पाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए पात्रता नियमों को ज़रूर पढ़ें:
- इस योजना का लाभ केवल एमपी के स्थायी निवासी छात्रों को ही मिलेगा।
- सभी छात्र-छात्राओं ने एमपी बोर्ड से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण की हो।
- योजना का लाभ उन्हीं छात्रों को मिलेगा जिन्होंने 12वीं में कम से कम 75% अंक प्राप्त किए हों।
- छात्र का खुद का बैंक खाता होना जरूरी है, जिससे योजना की राशि सीधे ट्रांसफर की जा सके।
- अगर आप इन सभी मानदंडों को पूरा करते हैं, तो आप इस योजना के लिए योग्य हैं और जल्द ही आवेदन कर सकते हैं।
MP Free Laptop Yojana 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
- सरकारी स्कूलों के छात्र :- अगर आप सरकारी स्कूल के छात्र हैं, तो आपका पंजीकरण आपके विद्यालय के प्राचार्य करेंगे। वे आपके सभी विवरण शिक्षा पोर्टल पर अपलोड करेंगे, तो आपको इसके लिए चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।
- निजी स्कूलों के छात्र :- अगर आप निजी स्कूल के छात्र हैं, तो आप खुद भी शिक्षा पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। या फिर आप अपने स्कूल से मदद लेकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
Home Page | Click Here |
Official Website | Click Here {Update Soon} |
FAQs –
एमपी फ्री लैपटॉप योजना 2025 में कितना पैसा मिलेगा?
एमपी फ्री लैपटॉप योजना 2025 के तहत छात्रों को ₹25,000 की राशि दी जाएगी, जिससे वे लैपटॉप खरीद सकते हैं।
एमपी फ्री लैपटॉप योजना 2025 का लाभ कितने प्रतिशत पर मिलेगा?
इस योजना का लाभ 12वीं कक्षा के उन छात्रों को मिलेगा जिन्होंने 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।