नमस्कार दोस्तों, मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) अब जल्द ही 7500 से अधिक पदों पर पुलिस कांस्टेबल भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने वाला है। आपको बता दें, हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस भर्ती को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट साझा किया है। इसी के साथ विभाग ने भर्ती से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और जल्द ही आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी। संभावना है कि यह अधिसूचना अप्रैल या मई 2025 तक प्रकाशित हो सकती है, जिसमें पदों का विस्तृत विवरण उपलब्ध कराया जाएगा। यदि आप इस भर्ती के लिए इंतजार कर रहे हैं, तो यहां आपको MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी।
MP Police Constable Bharti 2025
दोस्तों, मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के बारे में जानकारी देते हुए, यह बताना जरूरी है कि हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के बजट में 2.50 लाख नौकरियां देने का लक्ष्य रखा है। इसी के तहत, अलग-अलग विभागों में भर्ती प्रक्रियाएं शुरू की जा रही हैं। अब अगली बड़ी भर्ती MP पुलिस कांस्टेबल 2025 के लिए होगी, जो उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका होगा जो पुलिस विभाग में करियर बनाना चाहते हैं।
इस भर्ती में मध्य प्रदेश पुलिस विभाग के तहत 8500 से ज्यादा रिक्त पदों को भरने की योजना है, जिसमें 7500 पद पुलिस कांस्टेबल (आरक्षक) के लिए होंगे। यह भर्ती खासतौर पर दसवीं पास युवाओं के लिए एक अच्छा रोजगार अवसर साबित होगी। आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियों से जुड़ी सभी जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी।
MP Police Constable Bharti 2025 : शैक्षणिक योग्यता क्या होगी?
अगर आप एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके पास कम से कम 10वीं पास होने की योग्यता होनी चाहिए। किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाई स्कूल (10वीं) उत्तीर्ण उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे। खास बात यह है कि इसके लिए कोई अतिरिक्त डिग्री या डिप्लोमा की जरूरत नहीं है। अगर आप इस योग्यता को पूरा करते हैं, तो बिना किसी बाधा के एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
MP Police Constable Bharti 2025 : Age Limit
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा, सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आयु संबंधी विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उपलब्ध होगी, इसलिए उम्मीदवारों को अपडेटेड रहने की सलाह दी जाती है।
MP Police Constable Bharti 2025 : चयन प्रिक्रिया क्या रहेगी?
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया कई चरणों में आयोजित की जाएगी। इसमें निम्नलिखित मुख्य चरण शामिल होंगे:-
- लिखित परीक्षा (Written Exam)
- शारीरिक दक्षता परीक्षा
- दस्तावेज़ सत्यापन
MP Police Constable Bharti 2025 : आवेदन शुल्क
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करना होगा। संभावित आवेदन शुल्क इस प्रकार हो सकता है:
वर्ग | कुल शुल्क |
सामान्य | रु.500/- |
एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (केवल मध्य प्रदेश के उम्मीदवारों के लिए) | रु.250/- |
MP Police Constable Bharti 2025 : Salary Details
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के तहत चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन दिया जाएगा। अनुमानित वेतनमान निम्नानुसार हो सकता है:-
- वेतन: ₹25,000/- से ₹30,000/- (अनुमानित)
MP Police Constable Bharti 2025 : Important Documents
अगर आप एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले हैं, तो नीचे दिए गए दस्तावेज़ पहले से तैयार रखें:
- 10वीं कक्षा की मार्कशीट
- आधार कार्ड
- स्थायी निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- फोटो और हस्ताक्षर
- शारीरिक फिटनेस प्रमाण पत्र
How to Apply for MP Police Constable Bharti 2025?
अगर आप एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर विजिट करें।
- यदि आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो “New Registration” पर क्लिक करें।
- अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि सही-सही दर्ज करें और रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके पोर्टल में लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म को ओपन करें। और मांगी गई सभी जानकारी भरें।
- अब अपनी फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
- श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन मोड से आवेदन शुल्क जमा करें।
- इसके पश्चात सभी जानकारी और दस्तावेज़ सही से चेक करने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए तलाश कर रहे महिला और पुरुष उम्मीदवारों को काफी अच्छा मौका अब पुलिस कांस्टेबल पदों पर आवेदन हेतु प्राप्त होने वाला है। राज्य सरकार द्वारा हाल ही में वैकेंसी को लेकर ऐलान किया गया है। जिसका नोटिफिकेशन जल्द जारी होगा और उम्मीदवारों के लिए रोजगार का अवसर प्राप्त होगा।
Home Page | Click Here |
Official Website | Click Here {Update Soon} |
FAQs –
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में कितने पद भरे जाएंगे?
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के तहत लगभग 7500 पदों पर भर्ती की जाने की उम्मीद है।
कौन-कौन इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं?
मध्य प्रदेश राज्य के 10वीं पास उम्मीदवार इस वैकेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं।