नमस्कार दोस्तों, भारतीय डाक विभाग देश भर में डाक सेवाओं, बैंकिंग, बीमा और पार्सल सेवाएं प्रदान करने वाला एक विशाल नेटवर्क है। हर साल, विभाग ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्टमास्टर और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर जैसे पदों पर भर्ती के लिए रिक्तियां जारी करता है। इस वर्ष, 21413 रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी से 3 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थी। जिसमे, चयन प्रक्रिया मेरिट के आधार पर होगी, और जल्द ही चयनित उम्मीदवारों की पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। इस सूची में ग्रामीण डाक सेवक पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों के नाम शामिल होंगे। अगर आप भी जानना चाहते हैं जीडीएस फर्स्ट मेरिट सूची 2025 कब तक जारी की जायगी तो इस लेख पर अंत तक बने रहे।
India Post GDS 1st Merit List 2025
दोस्तों, भारतीय डाक विभाग (India Post) की ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2025 में उम्मीदवारों का चयन दसवीं कक्षा के अंकों के आधार पर किया जाएगा। इस प्रक्रिया में किसी भी लिखित परीक्षा की जरूरत नहीं होती, बल्कि मेरिट लिस्ट के जरिए क्षेत्रीय स्तर पर चयन किया जाता है। मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को आगे दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा, जिसे डाक विभाग द्वारा आयोजित किया जाएगा। इस लेख में आपको मेरिट लिस्ट से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी मिलेगी।
विभाग | भारतीय डाक विभाग |
पोस्ट नाम | ग्रामीण डाक सेवक (GDS), बीपीएम और एबीपीएम |
रिक्तियां | 21,413 पोस्ट |
जीडीएस 1st मेरिट सूची 2025 | मार्च 2025 का पहला सप्ताह (अपेक्षित) |
चयन प्रक्रिया | योग्यता-आधारित एवं दस्तावेज़ सत्यापन |
वर्ग | परिणाम |
आधिकारिक वेबसाइट | indiapostgdsonline.gov.in |
India Post GDS 1st Merit List 2025 : कब आएगी?
दोस्तों आपके लिए बता दे, GDS भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 मार्च 2025 को खत्म हो चुकी है। इसके बाद, 6 से 8 मार्च तक उम्मीदवारों को अपने आवेदन में सुधार करने का मौका दिया गया था। अब पिछले रिजल्ट को देखें तो, 1st मेरिट लिस्ट मार्च के आखिरी सप्ताह से अप्रैल 2025 के बीच जारी होने की उम्मीद है। यह लिस्ट उम्मीदवारों के दसवीं कक्षा के अंकों और क्षेत्रीय आवंटन के आधार पर तैयार की जाएगी। हालांकि, अभी तक मेरिट लिस्ट जारी होने की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ताजा अपडेट के लिए भारतीय डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
GDS 1st Merit List 2025 : कट-ऑफ मार्क्स {अपेक्षित}
ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2025 की पहली मेरिट लिस्ट जल्द ही जारी की जाएगी। इसमें उम्मीदवारों का चयन उनके 10वीं के अंकों और क्षेत्रीय आवंटन के आधार पर किया जाएगा। हालांकि, आधिकारिक कट-ऑफ अभी जारी नहीं हुई है, लेकिन पिछले वर्षों के आधार पर अनुमानित कट-ऑफ कुछ इस तरह हो सकती है।
- सामान्य श्रेणी (General Category): 92-98 अंक
- OBC श्रेणी: 89-94 अंक
- SC श्रेणी: 85-90 अंक
- ST श्रेणी: 80-87 अंक
- EWS श्रेणी: 90-95 अंक
India Post GDS 1st Merit List 2025 : कैसे चेक करें?
इंडिया पोस्ट GDS फर्स्ट मेरिट लिस्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करें:-
- सबसे पहले, इंडिया पोस्ट जीडीएस की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “नवीनतम अपडेट” सेक्शन में जाएं और GDS भर्ती 2025 से संबंधित अपडेट खोजें।
- मेरिट लिस्ट राज्य-वार जारी की जाएगी। अपने राज्य का चयन करें और मेरिट लिस्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- मेरिट लिस्ट के लिंक पर क्लिक करने के बाद, पीडीएफ फाइल खुलेगी। इसमें चयनित उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अन्य विवरण शामिल होंगे।
- मेरिट लिस्ट को डाउनलोड करने के लिए पीडीएफ फाइल पर “डाउनलोड” विकल्प पर क्लिक करें।
- आप इसे सहेज सकते हैं या भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट कर सकते हैं।
India Post GDS 1st Merit List 2025 में उपलब्ध जानकारी
जब इंडिया पोस्ट GDS 1st मेरिट लिस्ट 2025 जारी होगी, तो इसमें चयनित उम्मीदवारों की महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होगी। मेरिट लिस्ट में निम्नलिखित विवरण उपलब्ध होंगे:-
- उम्मीदवार का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- रिक्ति का राज्य/डिविजन
- श्रेणी (Category)
- दसवीं कक्षा के अंक/प्रतिशत
- आवंटित डाकघर/ब्रांच (पोस्ट ऑफिस का नाम)
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्टेटस
- अन्य महत्वपूर्ण निर्देश
Home Page | Click Here |
Official Website | Click Here [Update Soon] |
FAQs :-
इंडिया पोस्ट जीडीएस फर्स्ट मेरिट लिस्ट 2025 कब जारी होगी?
इंडिया पोस्ट GDS फर्स्ट मेरिट लिस्ट 2025 मार्च के अंतिम सप्ताह से अप्रैल 2025 के बीच जारी होने की संभावना है।
इंडिया पोस्ट GDS फर्स्ट मेरिट लिस्ट 2025 कैसे चेक करें?
उम्मीदवार मेरिट लिस्ट भारतीय डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।