MP Anganwadi Bharti 2025 : एमपी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की भर्ती जल्द, आ गई नई अपडेट

नमस्कार दोस्तों, मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं के लिए एक शानदार अवसर आ रहा है। आपके लिए बता दें, अब राज्य सरकार जल्द ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 17,871 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। जैसा की आप सभी जानते ही होंगे, इस भर्ती की घोषणा पहले ही हो चुकी है, और अब आवेदन प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू होने वाली है। ऐसे में यदि आप भी इस मौके का इंतजार कर रही थीं, तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर हो सकता है। इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी इस लेख में विस्तार से दी गई है, जिससे आप पूरी तरह से तैयार हो सकें इसलिए इस लेख को अंत तक पूरा अवश्य पढ़े।

MP Anganwadi Bharti 2025

दोस्तों, आपको बता दें कि वर्ष 2024 में आंगनवाड़ी भर्ती को लेकर कुछ अपडेट सामने आए थे, जिनमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 1,834 और सहायिका के 16,037 पदों की घोषणा की बात कही गई थी। हालांकि, अभी तक इन पदों के लिए कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। लेकिन, जो महिला उम्मीदवार इस भर्ती का इंतजार कर रही हैं, उनके लिए साल 2025 में एक बड़ा अवसर आने वाला है।

मध्य प्रदेश सरकार लगातार नई भर्तियां निकाल रही है, और हाल ही में कैबिनेट ने 2.50 लाख नौकरियां प्रदान करने का वादा किया है, जिसमें महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इस भर्ती में केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकेंगी। यदि आप भी आंगनवाड़ी में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रही हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर हो सकता है। पूरी जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें।

MP Anganwadi Bharti 2025 : शैक्षणिक योग्यता क्या रहेगी?

अगर आप एमपी आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करना चाहती हैं, तो आपके पास कम से कम 10वीं या 12वीं कक्षा की परीक्षा पास होने चाहिए। इसके अलावा, आवेदन करने वाली महिला उसी गांव या क्षेत्र की निवासी होनी चाहिए, जहां आंगनवाड़ी केंद्र स्थित है। अगर आप इन शर्तों को पूरा करती हैं, तो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता या सहायिका पद के लिए आवेदन कर सकती हैं। यह भर्ती महिलाओं को रोजगार का अच्छा मौका देने वाली है।

MP Anganwadi Bharti 2025 : Age Limit

एमपी आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। सरकार द्वारा तय नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग की महिलाओं को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। इसकी पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद स्पष्ट होगी। इसलिए, अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहती हैं, तो अपने दस्तावेज तैयार रखें और नोटिफिकेशन का इंतजार करें।

MP Anganwadi Bharti 2025 : चयन प्रक्रिया क्या होगी?

एमपी आंगनवाड़ी भर्ती 2025 में चयन प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट आधारित होगी। आवेदन करने वाली महिलाओं का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता (10वीं/12वीं कक्षा के अंकों) के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा, कुछ पदों के लिए अनुभव या अन्य योग्यताओं को भी प्राथमिकता दी जा सकती है। अंतिम सूची सरकारी नियमों के अनुसार तैयार की जाएगी और चयनित उम्मीदवारों की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

MP Anganwadi Bharti 2025 : Application Fees

एमपी आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क अभी तक आधिकारिक रूप से घोषित नहीं किया गया है, इसकी सटीक जानकारी अधिसूचना जारी होने के पश्चात ही प्रदान की जायगी।

CategoryExpected Application Fees
General (सामान्य)जल्द ही अपडेट होगा
OBC, SC/ST, PWD जल्द ही अपडेट होगा

MP Anganwadi Bharti 2025 : Salary Details

एमपी आंगनवाड़ी भर्ती 2025 में चयनित उम्मीदवारों को उनके पद के अनुसार अलग-अलग वेतन मिलेगा। हालांकि, सही वेतन की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन आने के बाद ही मिलेगी। फिलहाल अनुमानित वेतन इस प्रकार हो सकता है:

  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता :- ₹8,000 – ₹12,000
  • मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता :- ₹5,500 – ₹7,500
  • आंगनवाड़ी सहायिका :- ₹5,000 – ₹7,000

How to Apply for MP Anganwadi Bharti 2025?

आंगनबाड़ी भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन करने हेतु दिए गए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:-

  • सबसे पहले संबंधित विभाग के पोर्टल पर जाना होगा।
  • होम पेज पर नवीनतम वैकेंसी के लिए तलाश करें।
  • यहां पर एमपी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका वैकेंसी 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज प्रदर्शित होगा जहां पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरे।
  • रजिस्ट्रेशन के आधार पर आवेदन फार्म पर जाकर आवेदन में मांगी गई जानकारी दस्तावेज योग्यता इत्यादि सबमिट करें।
  • सभी जानकारी के पश्चात आवेदन शुल्क मांगा जाता है तो उसका भुगतान करें।
  • इस तरह उम्मीदवार अपना आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट कर सकते हैं।

एमपी आंगनवाड़ी भर्ती 2025 का आयोजन जल्द ही किया जाने वाला है। परीक्षा आयोग द्वारा अब तक आधिकारिक सूचना इस वैकेंसी को लेकर जारी नहीं की गई है। ऐसे में महिला उम्मीदवार इंतजार करते हुए आधिकारिक सूत्रों पर निगरानी रखें। जहां पर जल्द ही इस वैकेंसी को लेकर अपडेट दी जाएगी।

Home PageClick Here
Official WebsiteClick Here {Update Soon}

FAQs –

एमपी आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के लिए आवेदन कब शुरू होगा?

भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा, जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।

एमपी आंगनवाड़ी भर्ती 2025 में कितने पद उपलब्ध होंगे?

एमपी आंगनवाड़ी भर्ती के तहत 17,000 से अधिक पदों पर भर्तियां होने की उम्मीद है।

Leave a Comment