नमस्कार दोस्तों! अगर आपने भी बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (CSBC) द्वारा निकाली गई 15,000 होमगार्ड पदों की भर्ती के लिए आवेदन किया था, तो अब आपके लिए काफी बड़ी अपडेट सामने निकल कर आ रही है। जो कि, सबसे पहले आपको बताते चले कि इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च से 16 अप्रैल 2025 तक चली थी, जिसमें लाखों युवाओं ने हिस्सा लिया है। अब जब आवेदन प्रक्रिया खत्म हो चुकी है, तो अगला स्टेप है फिजिकल टेस्ट। जिसकी तैयारियों में आयोग जुटा हुआ है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार फिजिकल एग्जाम की तैयारी में जुटे हुए हैं और एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं तो उनके लिए CSBC की ओर से एडमिट कार्ड अब जल्द ही जारी किया जाने वाला हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि एडमिट कार्ड कब आएगा, कैसे डाउनलोड करेंगे, और फिजिकल टेस्ट की तारीख क्या हैं। तो इस लेख में आपको सभी जानकारियाँ मिलने वाली है। इसलिए इसे ध्यान से पूरा अंत तक अवश्य पढ़ें।
Bihar Home Guard Physical Admit Card 2025
दोस्तों, आपको दें कि आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब बिहार होमगार्ड भर्ती का फिजिकल टेस्ट जल्द ही शुरू होने वाला है। जो कि, वायरल खबरों के मुताबिक, यह शारीरिक परीक्षा 30 अप्रैल 2025 से शुरू हो सकती है। जो कि, आपको बताते चले कि, यह जानकारी अभी केवल एक वायरल न्यूज़ आर्टिकल के जरिए सामने आई है, जिसमें यह भी बताया गया है कि एडमिट कार्ड 23 अप्रैल 2025 को जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, अभी तक CSBC की ओर से इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, इसलिए यह तारीखें संभावित मानी जा रही हैं। जो कि, अगर यही शेड्यूल रहता है, तो उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के दौरान दौड़, ऊंची कूद, गोला फेंक जैसी विभिन्न प्रक्रियाओं से गुजरना होगा। इसलिए निरंतर तैयारियों में जुटे रहें।
संगठन का नाम | बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (CSBC) |
परीक्षा का नाम | बिहार होमगार्ड शारीरिक परीक्षण 2025 |
बिहार होमगार्ड शारीरिक परीक्षा तिथि 2025 | 30 अप्रैल 2025 (संभावित) |
वर्ग | प्रवेश पत्र |
बिहार होमगार्ड एडमिट कार्ड तिथि | 23 अप्रैल 2025 (संभावित) |
होमगार्ड की आधिकारिक वेबसाइट | onlinebhg.bihar.gov.in |
Bihar Home Guard Physical Admit Card 2025 : कब जारी होगा?
दोस्तों, आपकी जानकारी के लिए बता दें बिहार होमगार्ड भर्ती में इस बार भारी संख्या में उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया है। जो कि, करीब 8 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया हुआ है। अब सभी को बड़ी बेसब्री से अपने फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड का इंतजार है, क्योंकि इसकी एक बड़ी वजह है कि एडमिट कार्ड के बिना किसी को भी फिजिकल में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जो कि, लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो फिजिकल टेस्ट 30 अप्रैल से 5 जून 2025 के बीच आयोजित किया जा सकता है। और, एडमिट कार्ड को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि इसे 23 अप्रैल 2025 से डाउनलोड के लिए जारी कर दिया जाएगा। हालांकि आयोग की ओर से इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
Bihar Home Guard Selection Process 2025
अगर आपने बिहार होम गार्ड भर्ती 2025 के लिए आवेदन किया है, तो आपको ये जरूर जानना चाहिए कि चयन की प्रक्रिया कुछ स्टेप्स में पूरी होगी। हर उम्मीदवार को नीचे दिए गए सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करना होगा तभी फाइनल सिलेक्शन हो पाएगा।
- शारीरिक मापदंड परीक्षण (PMT)
- शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)
- चिकित्सा परीक्षण
- दस्तावेज़ सत्यापन
Bihar Home Guard Admit Card 2025 : उल्लेखित विवरण
जब आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे, तो उसमें आपकी भर्ती से जुड़ी कई अहम जानकारियाँ होती हैं। नीचे कुछ मुख्य डिटेल्स दी गई हैं जो एडमिट कार्ड में देखने को मिलेंगी:
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर / पंजीकरण संख्या
- जन्म तिथि (Date of Birth)
- अभ्यर्थी की फोटो और सिग्नेचर
- फिजिकल टेस्ट की तारीख
- रिपोर्टिंग समय
- परीक्षा स्थल / पता
- जरूरी निर्देश
How to Download Bihar Home Guard Physical Admit Card 2025?
दोस्तों अभी तक एडमिट कार्ड की रिलीज़ डेट और समय को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन जैसे ही लिंक एक्टिव होगा, उम्मीदवार नीचे दी गई आसान प्रक्रिया के ज़रिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे:
- सबसे पहले आप सभी बिहार गृह रक्षक की आधिकारिक वेबसाइट onlinebhg.bihar.gov.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर आपको बिहार होमगार्ड फिजिकल एडमिट कार्ड 2025 से जुड़ा नोटिफिकेशन दिखाई देगा।
- अब सभी अभ्यर्थी उस लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि या अन्य जरूरी जानकारी भरनी होगी।
- सभी जानकारी सही-सही भरने के बाद, आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- अब आप इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें, क्योंकि फिजिकल टेस्ट में यह साथ ले जाना अनिवार्य होगा।
Bihar Home Guard Physical 2025 : जरूरी डॉक्यूमेंट की लिस्ट
जब आप फिजिकल टेस्ट में शामिल होने जा रहे हों, तो नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट्स ज़रूर साथ लेकर जाएं। बिना इन दस्तावेज़ों के आपको एग्जाम में शामिल नहीं होने दिया जाएगा:
- एडमिट कार्ड
- कोई वैध पहचान पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
- डोमिसाइल / निवास प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की कॉपी
Home Page | Click Here |
Official Website | Click Here [Update Soon] |
FAQs :-
बिहार होमगार्ड फिजिकल एडमिट कार्ड 2025 कब जारी होगा?
बिहार होमगार्ड फिजिकल एडमिट कार्ड 2025 की जारी होने की तिथि अभी तक घोषित नहीं की गई है, लेकिन संभावित रूप से 23 अप्रैल 2025 को जारी हो सकते हैं।
बिहार होमगार्ड फिजिकल एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?
बिहार होमगार्ड फिजिकल एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए आपको बिहार गृह रक्षक के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।