नमस्ते दोस्तों! अगर आपने MP ग्रुप 4 की भर्ती परीक्षा के लिए 3 मार्च से 17 मार्च 2025 के बीच आवेदन किया था, तो अब आपके लिए एक काफी बड़ी अपडेट सामने निकल कर आ रही हैं। आपको बता दें, मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने असिस्टेंट ग्रेड-3, स्टेनो टाइपिस्ट, स्टेनोग्राफर और डाटा एंट्री ऑपरेटर जैसे विभिन्न पदों की परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। जिसके पश्चात अब जल्द ही सभी योग्य अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड भी जारी किए जाएंगे। ध्यान रखें, की एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से लगभग एक सप्ताह पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। ऐसे में आप सभी समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड अवश्य कर लें क्योंकि, इसमें परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियाँ उपलब्ध होती हैं। तो आज इस आर्टिकल के माध्यम से आपको एमपी ग्रुप 4 एडमिट कार्ड 2025 से जुडी हुई कम्पलीट जानकारियाँ मिलने वाली हैं इसलिए इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पूरा अवश्य पढ़े।
MP Group 4 Admit Card 2025
दोस्तों, सबसे पहले आपको बता दें कि एमपीईएसबी द्वारा इस बार ग्रुप-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन कुल 966 पदों को भरने के लिए किया जा रहा है। जो कि, यह परीक्षा सरकारी विभागों में विभिन्न पदों पर भर्ती पाने का एक बेहतरीन मौका है। अब बात करें परीक्षा की तारीख की, तो MPESB ने नई परीक्षा तिथि 7 मई 2025 घोषित कर दी है। जो कि, परीक्षा राज्य के अलग-अलग केंद्रों पर CBT के रूप में आयोजित की जाएगी। ऐसे में अब जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया हुआ हैं, उन सभी के लिए एडमिट कार्ड बहुत जल्द जारी किए जाएंगे। उम्मीद है कि परीक्षा से ठीक एक हफ्ते पहले, यानी मई 2025 के पहले हफ्ते में, एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएगे।
संचालन निकाय | मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) |
परीक्षा का नाम | संयुक्त भर्ती परीक्षा |
वर्ग | प्रवेश पत्र |
एमपीईएसबी ग्रुप 4 एडमिट कार्ड 2025 तिथि | परीक्षा तिथि से एक सप्ताह पूर्व |
एमपीईएसबी ग्रुप 4 परीक्षा तिथि 2025 | 07 मई 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | esb.mp.gov.in |
MP Group 4 Admit Card 2025 : कब आएगा?
दोस्तों MPESB द्वारा आयोजित एमपी ग्रुप-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2025 के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया हुआ है। जो कि, अब जब परीक्षा की नई तारीख घोषित हो चुकी है, तो सभी उम्मीदवार एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि, एडमिट कार्ड एक बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है, इसके बिना आपको परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। तो अब आपको ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि एमपी ग्रुप 4 एडमिट कार्ड 2025 परीक्षा से ठीक 3 दिन पहले यानि कि 4 मई 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इसके अलावा, परीक्षा से एक हफ्ता पहले, यानी लगभग 01 मई 2025 को, सिटी इंटीमेशन स्लिप भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उम्मीदवार यह जान सकेंगे कि उनकी परीक्षा किस शहर और किस शिफ्ट में होगी।
MP ESB Group 4 Exam 2025 : नवीनतम परीक्षा शेड्यूल
दोस्तों मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा ग्रुप-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2025 के लिए नई परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब नीचे दिए गए शेड्यूल के अनुसार परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
Exam Date | Shift | Reporting Time | Exam Time |
---|---|---|---|
07 मई 2025 | सुबह की पारी | सुबह 7:00 बजे – सुबह 8:00 बजे | सुबह 9:00 बजे – सुबह 11:00 बजे |
07 मई 2025 | दोपहर की पारी | दोपहर 1:00 बजे – दोपहर 2:00 बजे | दोपहर 3:00 बजे – शाम 5:00 बजे |
MP Group 4 Admit Card 2025 : उल्लिखित विवरण
जब आप एमपी ग्रुप 4 एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे, तो उसमें आपकी परीक्षा से जुड़ी कई जरूरी जानकारियाँ दी होंगी। ये जानकारी इस प्रकार हो सकती है:
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर / आवेदन संख्या
- फोटो और सिग्नेचर
- परीक्षा की तिथि और समय
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- रिपोर्टिंग टाइम
- परीक्षा शिफ्ट (पहली या दूसरी)
- महत्वपूर्ण निर्देश (Exam Day Guidelines)
How to Download MP Group 4 Admit Card 2025?
एमपी ग्रुप-4 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको नीचे दिए गए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा, जो कुछ इस प्रकार दिए गए हैं:-
- सबसे पहले आप सभी मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर जाएं और लेटेस्ट अपडेट या एडमिट कार्ड के सेक्शन को खोलें।
- अब वहाँ आपको एमपी ग्रुप 4 एडमिट कार्ड 2025का लिंक दिखाई देगा आप उस पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और मांगी गई अन्य जानकारी भरनी होगी।
- सभी जानकारियों को भरने के बाद सर्च के बटन पर क्लिक करें।
- इस प्रकार से आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
- आप इसे अच्छी तरह चेक करें और फिर डाउनलोड बटन पर क्लिक करके सेव कर लें।
MPESB Group 4 Admit Card 2025 : साथ में ले जाने वाले आवश्यक दस्तावेज
दोस्तों परीक्षा वाले दिन सिर्फ एडमिट कार्ड ले जाना काफी नहीं होता। अपनी पहचान साबित करने के लिए आपको कुछ ज़रूरी दस्तावेज़ भी साथ ले जाने होते हैं। नीचे दिए गए डॉक्युमेंट्स को परीक्षा केंद्र पर ले जाना जरूरी है:
- प्रिंट किया हुआ एडमिट कार्ड
- कोई एक वैध फोटो पहचान पत्र
- हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो
- जन्म तिथि प्रमाण पत्र
Home Page | Click Here |
Official Website | Click Here {Update Soon} |
FAQs –
एमपी ग्रुप 4 एडमिट कार्ड 2025 कब जारी होगा?
एमपी ग्रुप 4 एडमिट कार्ड 2025, मई महीने के पहले सप्ताह में ही जारी कर दिए जाएंगे।
एमपी ग्रुप 4 एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?
एमपी ग्रुप 4 एडमिट कार्ड 2025 को एमपीईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in से डाउनलोड किया जा सकेगा।