नमस्कार दोस्तों! अगर आपने रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की असिस्टेंट लोको पायलट CBT 1 परीक्षा सफलतापूर्वक पास कर ली है, तो अब आप सभी अगले चरण यानी कि CBT 2 के लिए तैयार हो जाइए। क्योंकि जैसा कि आप सभी जानते हैं कि, RRB ने 18,799 पदों पर ALP की भर्ती निकाली थी। जिसकी पहले चरण की परीक्षा 25 से 29 नवंबर 2024 के बीच हुई थी और उसका रिजल्ट 26 फरवरी 2025 को जारी कर दिया गया था। जिसके पश्चात अब CBT II की परीक्षा 2 से 6 मई 2025 के बीच देशभर में आयोजित की जाएगी। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने CBT 1 पास किया है, वह सभी अब बड़ी बेसब्री से अपने एडमिट कार्ड का इंतज़ार कर रहे हैं, क्योंकि परीक्षा केंद्र में एंट्री के लिए एडमिट कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेज़ होता है। जो कि, अच्छी खबर ये है कि RRB ALP CBT 2 का एडमिट कार्ड कुछ ही दिनों में जारी होने वाला है। जिससे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां आप यहाँ पर प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए अंत तक बने रहें।
RRB ALP CBT 2 Admit Card 2025
दोस्तों, जो सभी अभ्यर्थी भारतीय रेलवे में नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए RRB ALP CBT 2 परीक्षा एक बड़ा मौका है। आपको बता दें, पहले यह परीक्षा 19 और 20 मार्च को होनी थी, लेकिन कुछ कारणों से इसे रद्द कर दिया गया था। अब यह परीक्षा नए शेड्यूल के अनुसार 2 से 6 मई 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। जो कि, RRB ने नई तारीखों के साथ-साथ ही 22 अप्रैल 2025 को सिटी इंटीमेशन स्लिप भी जारी कर दी है, जिससे अभ्यर्थी अपने परीक्षा शहर और तारीख की जानकारी चेक कर सकते हैं। वहीं, अब आपका एडमिट कार्ड भी 28 अप्रैल 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें, ताकि आखिरी वक्त में आपको कोई परेशानी न हो।
संचालन निकाय | रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) |
परीक्षा का नाम | आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 परीक्षा 2025 |
वर्ग | प्रवेश पत्र |
एएलपी सीबीटी 2 एडमिट कार्ड 2025 तिथि | परीक्षा से 4 दिन पहले |
एएलपी सीबीटी II 2025 परीक्षा तिथि | 2 मई और 6 मई 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | rrbapply.gov.in |
RRB ALP CBT 2 Admit Card 2025 : कब आएगा?
दोस्तों, आपको बता दें कि आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 परीक्षा में करीब 2 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने क्वालिफाई किया हुआ है, जो अब दूसरे चरण यानी CBT 2 परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं। जो कि, आरआरबी ने परीक्षा की नई तारीखों और सिटी इंटीमेशन स्लिप पहले ही जारी कर दी है। जिसके पश्चात अब सभी उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि यह परीक्षा में बैठने के लिए यह जरूरी दस्तावेज होता है। आपको बता दें RRB की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से ठीक 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे। यानी, जिनकी परीक्षा 2 मई को है, उनका एडमिट कार्ड 28 अप्रैल को आएगा। वहीं, जिनकी परीक्षा 6 मई को है, उन्हें 2 मई को अपना एडमिट कार्ड मिलेगा। एक बार एडमिट कार्ड जारी होने पर, आप इसे लॉगिन डिटेल्स का उपयोग कर आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB ALP Selection Process 2025
अगर आप असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) बनना चाहते हैं, तो आपको नीचे दिए गए चार चरणों को पार करना होगा:
- पहला चरण (CBT 1)
- दूसरा चरण (CBT 2)
- कंप्यूटर परीक्षण (CBAT)
- दस्तावेज़ सत्यापन
RRB ALP CBT 2 Admit Card 2025 : उल्लिखित विवरण
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा ALP CBT 2 परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना जरूरी होता है।
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर / पंजीकरण संख्या
- जन्म तिथि (Date of Birth)
- परीक्षा की तारीख और समय
- परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
- शिफ्ट की जानकारी
- फोटो और सिग्नेचर
- रिपोर्टिंग समय
- परीक्षा दिवस हेतु महत्वपूर्ण निर्देश
How to Download RRB ALP CBT 2 Admit Card 2025?
अगर आप CBT 2 की परीक्षा देने वाले हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें और कुछ ही मिनटों में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें:
- सबसे पहले आप अपने क्षेत्र के रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होमपेज पर आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 एडमिट कार्ड 2025 लिंक को ढूंढें, यह आमतौर पर नवीनतम अपडेट सेक्शन में मिलेगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद अब नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपनी पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि, और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें। अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- यहां से आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और चाहें तो प्रिंट भी निकाल लें।
RRB ALP CBT 2 Exam 2025 : हॉल टिकट के साथ ले जाने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
परीक्षा में शामिल होने के लिए, उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड के साथ ये जरूरी दस्तावेज़ ले जाने होते हैं:
- आरक्षित फोटो पहचान पत्र
- एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- बर्थ प्रमाण पत्र या कैटेगरी प्रमाण पत्र
Home Page | Click Here |
Official Website | Click Here {Update Soon} |
FAQs –
आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 एडमिट कार्ड 2025 कब जारी होगा?
आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 एडमिट कार्ड 28 अप्रैल 2025 तक जारी किया जाएगा।
आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?
आप अपने क्षेत्र की RRB आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।