नमस्कार दोस्तों, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) में 4208 पदों के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है। जैसा की आप सभी जानते ही होंगे, देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 2 मार्च से 20 मार्च 2025 तक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। अब इस परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए चयनित किया जाएगा। रेलवे सुरक्षा बल परीक्षा के परिणाम घोषित होने के साथ ही पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग कट ऑफ लिस्ट जारी करेगा। अगले चरण के लिए पात्रता प्राप्त करने हेतु उम्मीदवारों को निर्धारित कट ऑफ अंक या उससे अधिक स्कोर करना अनिवार्य होगा। इस लेख में आपको आरपीएफ कांस्टेबल कट ऑफ 2025 से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियां मिलेंगी इसलिए अंत तक बन रहे।
RPF Constable Cut Off 2025
दोस्तों, आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया में कट ऑफ का मुख्य उद्देश्य उम्मीदवारों की अगले चरण के लिए पात्रता तय करना है। जो भी उम्मीदवार कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में भाग ले रहे हैं, उन्हें अगले चरण में आगे बढ़ने के लिए न्यूनतम कट ऑफ अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यह कट ऑफ अंक विभिन्न कारकों जैसे परीक्षा की कठिनाई स्तर, रिक्तियों की संख्या, और उम्मीदवारों के प्रदर्शन पर आधारित होता है। इस लेख में, हम आपको श्रेणीवार आरपीएफ कांस्टेबल कट ऑफ 2025 की पूरी जानकारी प्रदान कर रहे हैं, जिससे आप अपनी तैयारी को बेहतर दिशा में ले जा सकें। साथ ही, पिछले वर्षों की कट ऑफ का विश्लेषण करके आप यह अनुमान लगा सकते हैं कि इस वर्ष की कट ऑफ क्या हो सकती है।
संगठन का नाम | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
परीक्षा का नाम | आरपीएफ कांस्टेबल |
आरपीएफ कांस्टेबल रिक्तियां | 4208 |
परीक्षा तिथि | 2 मार्च-20 मार्च |
परिणाम घोषणा तिथि | जल्द ही उपलब्ध |
आधिकारिक वेबसाइट | https://indianrailways.gov.in/ |
RPF Constable Cut Off 2025 : कब जारी होगा?
आरपीएफ कांस्टेबल 2025 की कट ऑफ जारी होने की तिथि को लेकर उम्मीदवारों के मन में उत्सुकता बनी हुई है। आपके लिए बता दे, परीक्षा 2 मार्च से 20 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएगी, और इसके पूरा होने के बाद परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया शुरू होगी। जो कि, रिजल्ट तैयार करने और मूल्यांकन प्रक्रिया को पूरा करने में लगभग 1 महीने का समय लग सकता है। इसके आधार पर, अनुमान लगाया जा रहा है कि आरपीएफ कांस्टेबल 2025 की कट ऑफ अप्रैल 2025 के अंतिम सप्ताह तक जारी की जा सकती है। कट ऑफ जारी होने के बाद, योग्य उम्मीदवारों को अगले चरणों, जैसे शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) और शारीरिक माप परीक्षण (PMT), के लिए बुलाया जाएगा।
RPF Constable Expected Cutoff 2025
अगर आप यह जानना चाहते हैं कि इस साल RPF कांस्टेबल की कट ऑफ कितनी जा सकती है, तो यहां आपको इसकी एक अनुमानित जानकारी मिलेगी। पिछले सालों के कट ऑफ ट्रेंड और परीक्षा के स्तर को देखते हुए, हम आपको पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए श्रेणीवार संभावित कट ऑफ अंक बता रहे हैं।
वर्ग | अपेक्षित कट ऑफ (पुरुष) | अपेक्षित कट ऑफ (महिला) |
---|---|---|
सामान्य (यूआर) | 75-80 | 70-75 |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 70-75 | 65-70 |
अनुसूचित जाति | 60-65 | 55-60 |
अनुसूचित जनजाति | 55-60 | 50-55 |
पूर्व सैनिक | 50-55 | — |
How to Check RPF Constable Cut Off 2025?
आरपीएफ कांस्टेबल 2025 की कट ऑफ चेक या डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करें:-
- सबसे पहले, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होम पेज पर “रिजल्ट” या “कट ऑफ” से संबंधित लिंक खोजें।
- आरपीएफ कांस्टेबल कट ऑफ 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रोल नंबर, जन्मतिथि या अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।
- सबमिट करने के बाद, स्क्रीन पर आरपीएफ कांस्टेबल कट ऑफ 2025 का विवरण प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार यहां से अपनी योग्यता अंक और कट ऑफ अंक देख सकते हैं और पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।
RPF Constable Cut Off : प्रभावित करने वाले कारक
आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा की कट ऑफ हर साल बदलती है और यह कई वजहों पर निर्भर करती है। यहां कुछ अहम बातें दी गई हैं जो कट ऑफ तय करने में भूमिका निभाती हैं:
- परीक्षा का स्तर
- कुल पदों की संख्या
- कुल उम्मीदवारों की संख्या
- पिछले साल की कट ऑफ
- श्रेणीवार आरक्षण
Home Page | Click Here |
Official Website | Click Here [Update Soon] |
FAQs :-
आरपीएफ कांस्टेबल कट ऑफ 2025 कब जारी होगी?
आरपीएफ कांस्टेबल कट ऑफ 2025 के अप्रैल के आखिरी सप्ताह तक जारी होने की संभावना है।
आरपीएफ कांस्टेबल कट ऑफ 2025 कहां से डाउनलोड करें?
उम्मीदवार इसे रेलवे सुरक्षा बल की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।