MP Group 5 Result 2025 : एमपी ग्रुप 5 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द, यहाँ से चेक करें Cut-Off & Merit List

नमस्कार दोस्तों, मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा आयोजित ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर आने वाली है! पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सिंग स्टाफ, फार्मासिस्ट, रेडियोथेरेपी टेक्नीशियन, एएनएम, और ओटी टेक्नीशियन समेत विभिन्न पदों के लिए यह परीक्षा 15 से 25 फरवरी 2025 के बीच आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में हजारों अभ्यर्थियों ने अपने सपनों को साकार करने के लिए भाग लिया। अब, सभी की नजरें बेसब्री से MP ग्रुप-5 रिजल्ट 2025 पर टिकी हैं, जो जल्द ही जारी होने वाला है। यदि आप भी 2265 रिक्तियों के लिए इस परीक्षा में शामिल हुए हैं, तो तैयार रहें, क्योंकि जल्द ही आपका इंतजार खत्म होने वाला है! इस लेख में हम आपको रिजल्ट से जुड़ी ताजा और महत्वपूर्ण अपडेट प्रदान करेंगे।

MP Group 5 Result 2025

दोस्तों, सबसे पहले हम आपको यह जानकारी देना चाहते हैं कि संयुक्त भर्ती परीक्षा के विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों को रिजल्ट से पहले उत्तर कुंजी जारी की गई है। विभाग ने 4 मार्च 2025 को सभी शिफ्टों की परीक्षा की उत्तर कुंजी प्रकाशित की है और उम्मीदवारों को 7 मार्च 2025 तक आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया है। आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी और मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद, उम्मीदवारों को परीक्षा परिणाम से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

संगठन का नाममध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPESB)
परीक्षा का नामएमपीपीईबी ग्रुप 5 परीक्षा
पदपैरामेडिकल स्टाफ (स्टाफ नर्स, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, और अन्य प्रत्यक्ष और बैकलॉग पद)
एमटी टीईटी परीक्षा तिथि 202515 से 25 फरवरी 2025
एमटी टीईटी परिणाम तिथि 2025मार्च 2025 {अपेक्षित}
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन
आधिकारिक वेबसाइटesb.mp.gov.in

MP Group 5 Result 2025 : कब होगा जारी?

दोस्तों, MPESB ग्रुप 5 की परीक्षा हाल ही में राज्य के विभिन्न केंद्रों पर सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद, प्राधिकरण ने उत्तर कुंजी जारी की और उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से सूचित किया। अब सभी अभ्यर्थी परीक्षा परिणाम (Result) के जारी होने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक रिजल्ट जारी करने की कोई आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की गई है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि मूल्यांकन प्रक्रिया मार्च 2025 के अंतिम सप्ताह तक पूरी कर ली जाएगी और परिणाम जारी कर दिया जाएगा।

Details Mentioned on MP Group 5 Result 2025

MP Group 5 Result 2025 में उम्मीदवारों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदर्शित की जाएंगी। ये विवरण उम्मीदवारों के चयन और आगे की प्रक्रिया के लिए आवश्यक होंगे:-

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर/पंजीकरण संख्या
  • परीक्षा का नाम
  • अभ्यर्थी की श्रेणी
  • अंक
  • अर्हता स्थिति
  • कटऑफ अंक
  • रैंक (यदि लागू हो)
  • दस्तावेज़ सत्यापन से संबंधित जानकारी

MP Group 5 Result 2025 कैसे चेक करें?

अगर आप MP Group 5 Result 2025 चेक करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप-बाय-स्टेप निर्देशों का पालन करें:-

  • सबसे पहले, मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर “नवीनतम सूचनाएँ” सेक्शन में जाएं।
  • वहां “MP Group 5 Vacancy Result 2025” के लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलने पर अपना आवेदन क्रमांक, जन्म तिथि, और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद “सबमिट” या “सर्च” बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। यहाँ से आप अपनी Scorecard डाउनलोड कर सकते हैं।

MP Group 5 Minimum Qualifying Marks क्या है?

MPESB Group 5 परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम अंक लाने होते हैं, जो उनकी श्रेणी के अनुसार तय किए जाते हैं। ये इस प्रकार हैं:

वर्गन्यूनतम योग्यता प्रतिशत
सामान्य50%
अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग40%
ईडब्ल्यूएस40%

FAQs –

एमपी ग्रुप 5 रिजल्ट 2025 कब जारी होगा?

रिजल्ट के मार्च 2025 के अंतिम सप्ताह तक जारी होने की उम्मीद है।

एमपी ग्रुप 5 रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?

उम्मीदवार MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Leave a Comment