Jharkhand Board Result 2025 : झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट जल्द होगा जारी, यहाँ से चेक करें Direct Link

नमस्कार दोस्तों! झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं राज्य भर में सफलतापूर्वक आयोजित की जा चुकी हैं। ये परीक्षाएं पेन और पेपर मोड में हुई थीं, जिनमें लाखों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया है। आपको बता दें कि, कक्षा 10वीं की परीक्षा 11 फरवरी से 8 मार्च 2025 तक चली, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक आयोजित की गई। परीक्षा पूर्ण होने के पश्चात अब सभी छात्र बेसब्री से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। जो कि, उम्मीद की जा रही है कि JAC बोर्ड अप्रैल 2025 में इन परीक्षाओं का रिजल्ट जारी करेगा। ऐसे में जो भी छात्र इस साल परीक्षा में शामिल हुए हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी के लिए इस लेख को ध्यान से अंत तक ध्यानपूर्वक पूरा अवश्य पढ़ें।

Jharkhand Board Result 2025

दोस्तों, आपके लिए एक अच्छी खबर है झारखंड बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की कॉपियों की जांच यानी मूल्यांकन प्रक्रिया अप्रैल 2025 की शुरुआत में शुरू कर दी है। आपको बता दे कि, इस काम के लिए राज्य भर में करीब 60 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं, जहां बड़ी संख्या में शिक्षक लगातार कॉपियों की जांच में जुटे हुए हैं। जो कि, ताज़ा अपडेट्स के मुताबिक उम्मीद है कि मूल्यांकन का काम इसी हफ्ते के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। ऐसे में अब रिजल्ट जारी होने में ज़्यादा समय नहीं लगेगा। क्योंकि, पिछले सालों की टाइमलाइन को देखें तो माना जा रहा है कि इस साल झारखंड बोर्ड का रिजल्ट अप्रैल के आखिरी हफ्ते तक घोषित किया जा सकता है।

बोर्ड का नामझारखंड शैक्षणिक परिषद (JAC)
परीक्षा का नामझारखंड एकेडमिक काउंसिल 10वीं 12वीं परीक्षा
जेएसी 10वीं परीक्षा तिथियां 11 फ़रवरी से 4 मार्च, 2025
परीक्षा मोडऑफलाइन
झारखंड बोर्ड परिणाम तिथिअप्रैल 2025 (अपेक्षित)
जेएसी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटjac.jharkhand.gov.in

Jharkhand Board Result 2025 : कब जारी होगा?

दोस्तों, अगर आप भी झारखंड बोर्ड की 10वीं या 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए हैं और अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, तो अब आपको ज्यादा और इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि, ऐसा माना जा रहा है कि झारखंड बोर्ड अब बहुत जल्द रिजल्ट जारी करने वाला है। आपको बता दे कि, भले ही अभी तक ऑफिशियल डेट की घोषणा नहीं हुई है, नवीन लेकिन खबरों के अनुसार रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया अपने आखिरी पड़ाव पर है। जो कि, आंतरिक सूत्रों की मानें तो कक्षा 10वीं का रिजल्ट अप्रैल 2025 के आखिरी सप्ताह तक घोषित हो सकता है, जबकि 12वीं का परिणाम मई 2025 के पहले हफ्ते में आने की संभावना है।

JAC 10th 12th Result 2025 : चेक करने के लिए जरूरी क्रेडेंशियल्स

जब आप झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम को चेक करने के लिए तैयार हों, तो आपको कुछ महत्वपूर्ण क्रेडेंशियल्स की आवश्यकता होगी। ये विवरण आपको रिजल्ट चेक करने में मदद करेंगे:

  • रोल नंबर
  • जन्म तिथि
  • रजिस्ट्रेशन नंबर

Jharkhand Board Result 2025 : उल्लिखित विवरण

जब आप झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को चेक करेंगे, तो परिणाम में निम्नलिखित महत्वपूर्ण और अनिवार्य विवरण होंगे:

  • परीक्षा बोर्ड का नाम
  • कक्षा क्रमांक
  • छात्र का नाम और जन्मतिथि संख्या
  • रोल नंबर और पंजीकरण संख्या
  • छात्र की पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा के सभी विषय और उनमें प्राप्तांक
  • कुल प्राप्तांक और ग्रेड अंक
  • परीक्षा रिजल्ट से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी।

How to Check Jharkhand Board Result 2025?

अगर आप झारखंड बोर्ड का रिजल्ट आसानी से और बिना किसी परेशानी के देखना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:-

  • सबसे पहले आपको झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाना होगा।
  • अब यहाँ होमपेज पर झारखण्ड बोर्ड रिजल्ट वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब अपनी कक्षा 10वीं या 12वीं के अनुसार रिजल्ट लिंक को चुनें।
  • जैसे ही नया पेज खुले, वहां मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
  • सभी जानकारी सही सही भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार स्क्रीन पर रिजल्ट उपलब्ध हो जाएगा, जिसमें संपूर्ण जानकारी देखते हुए रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Jharkhand Board Result 2025: पिछले 5 वर्षों में कब-कब आया?

झारखंड बोर्ड के परिणाम घोषित करने की तिथि हर साल थोड़ी अलग होती है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों के रुझानों को देखें तो हमें एक सामान्य पैटर्न मिलता है।

वर्षकक्षा 10वीं रिजल्ट तिथिकक्षा 12वीं रिजल्ट तिथि
202419 अप्रैल 202430 अप्रैल 2024
202323 मई 202330 मई 2023
202221 जून 202230 जून 2022
2021परीक्षा रद्द31 जुलाई 2021
20208 जुलाई 202017 जुलाई 2020

FAQs :-

झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2025 कब जारी होगा?

झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट अप्रैल 2025 के अंतिम सप्ताह तक और 12वीं का रिजल्ट मई 2025 के पहले सप्ताह तक जारी होने की संभावना है।

झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कहां से चेक करें?

सभी छात्र झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Leave a Comment