India Post GDS 2nd Merit List 2025 : इंडिया पोस्ट GDS दूसरी मेरिट लिस्ट जल्द, यहाँ से चेक करें Direct Link

नमस्कार दोस्तों! अगर आप इंडिया पोस्ट जीडीएस की दूसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं, तो यहां आपको इसकी ताजा जानकारी मिलने वाली है। आपको बता दें कि, भारतीय डाक विभाग द्वारा 21,413 पदों के लिए ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) की भर्ती प्रक्रिया चलाई जा रही है। जिसके लिए लाखों उम्मीदवारों ने 22 सर्कल के अंतर्गत आवेदन किया है, क्योंकि यहाँ चयन पूरी तरह से मेरिट के आधार पर किया जा रहा है, यानि की बिना किसी लिखित परीक्षा के। जिसकी 1st मेरिट लिस्ट पहले ही जारी हो चुकी है, और अब सभी की नजरें दूसरी सूची पर टिकी हैं, जिसे जल्द ही प्रकाशित किया जाएगा। अगर आप भी इस लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं, तो इस लेख में आपको इससे जुड़ी पूरी जानकारी मिलने वाली हैं इसलिए इस लेख पर अंत तक बने रहे।

India Post GDS 2nd Merit List 2025

दोस्तों, अगर आप इंडिया पोस्ट GDS भर्ती में चयन का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी अपडेट है! आपको बता दें कि, भारतीय डाक विभाग ने 21 मार्च 2025 को पहली मेरिट लिस्ट जारी की थी, जिसमें हजारों उम्मीदवारों को मौका मिला। अब इन उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 7 अप्रैल 2025 तक पूरा किया जाएगा। लेकिन जिनका नाम पहली लिस्ट में नहीं आया, वे निराश न हों! क्योंकि, दूसरी मेरिट लिस्ट अप्रैल 2025 में जारी होने वाली है। इसलिए अपडेट के लिए जुड़े रहें और अपनी तैयारी पूरी रखें।

भर्ती निकायइंडिया पोस्ट ऑफिस
पदों के नामGDS (BPM, ABPM, डाक सेवक)
कुल रिक्तियां21,413
GDS 2nd मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथिअप्रैल 2025
दस्तावेज़ सत्यापन की अंतिम तिथि7 अप्रैल 2025
आधिकारिक वेबसाइटindiapostgdsonline.gov.in

India Post GDS 2nd Merit List 2025: कब होगी जारी?

दोस्तों, अगर आप इंडिया पोस्ट GDS की दूसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं, तो आपका इंतजार जल्द खत्म होने वाला है! क्योंकि, पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होगी, दूसरी मेरिट लिस्ट आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड कर दी जाएगी। संभावना है कि यह लिस्ट अप्रैल के दूसरे सप्ताह में जारी हो सकती है। इसलिए, सभी उम्मीदवार अपने आवश्यक दस्तावेज़ पहले से तैयार रखें और अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

India Post GDS 2nd Merit List 2025 : संभावित कट-ऑफ मार्क्स

इंडिया पोस्ट GDS भर्ती में मेरिट लिस्ट 10वीं के अंकों के आधार पर बनाई जाती है। पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अब उम्मीदवार दूसरी लिस्ट और कट-ऑफ मार्क्स को लेकर उत्सुक हैं। दूसरी मेरिट लिस्ट में कट-ऑफ थोड़ी कम हो सकती है, क्योंकि पहले चरण में ज्यादा अंक वाले उम्मीदवारों का चयन हो चुका है। आप यहां पर संभावित कट-ऑफ से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

श्रेणी [Category]संभावित कट-ऑफ प्रतिशत [Expected Cut-Off %]
सामान्य 85-90%
ओबीसी 80-85%
ईडब्ल्यूएस 82-87%
एससी 75-80%
एसटी 75-80%

How to Download India Post GDS 2nd Merit List 2025?

इंडिया पोस्ट जीडीएस सेकंड मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए दिए गए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा जो कुछ इस प्रकार है:-

  • सबसे पहले उम्मीदवार इंडिया पोस्ट ऑफिस पोर्टल indiapostgdsonline.gov.in ओपन करें।
  • अब होम पेज पर नवीनतम मेरिट लिस्ट लिंक का चयन करें।
  • यहां पर अपने राज्य का चयन करते हुए इंडिया पोस्ट जीडीएस सेकंड मेरिट लिस्ट पर क्लिक करें।
  • डाउनलोड का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने की साथ ही स्क्रीन पर मेरिट लिस्ट पीडीएफ रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
  • यहां पर सर्च बार की सहायता या फिर आवेदन संख्या या नाम की जानकारी के आधार पर मेरिट में नाम चेक किया जा सकता है।

Details Mentioned in GDS 2nd Merit List 2025

इंडिया पोस्ट GDS की दूसरी मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों की जरूरी जानकारी होगी। नीचे वे मुख्य विवरण दिए गए हैं, जो मेरिट लिस्ट में शामिल हो सकते हैं:-

  • उम्मीदवार का नाम
  • पंजीकरण संख्या
  • श्रेणी (Category)
  • राज्य एवं सर्कल का नाम
  • डिवीजन (Division)
  • पोस्ट का नाम
  • प्राप्त अंक (Marks Obtained)
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्टेटस
Home PageClick Here
Official WebsiteClick Here {Update Soon}

FAQs :-

इंडिया पोस्ट GDS दूसरी मेरिट लिस्ट 2025 कब जारी होगी?

इंडिया पोस्ट जीडीएस सेकंड मेरिट लिस्ट अप्रैल के दूसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना है।

इंडिया पोस्ट GDS मेरिट लिस्ट 2025 कैसे डाउनलोड करें?

इंडिया पोस्ट GDS मेरिट लिस्ट को आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है।

Leave a Comment