नमस्कार दोस्तों! अगर आपने इस साल हरियाणा बोर्ड (HBSE) की 10वीं या 12वीं की परीक्षा दी है, तो अब रिजल्ट को लेकर आपकी उत्सुकता काफी बढ़ रही होगी। क्योंकि, परीक्षाओं के खत्म होते ही हर छात्र यही जानना चाहता है कि उनका प्रदर्शन कैसा रहा। तो अब आपके लिए अच्छी खबर यह है कि रिजल्ट का इंतजार अब ज्यादा लंबा नहीं रहने वाला हैं। क्योंकि, हरियाणा बोर्ड आमतौर पर परीक्षा के खत्म होने के 45 दिनों के अंदर रिजल्ट जारी करता है, और इस बार भी इसी समयसीमा के अनुसार काम चल रहा है। आपको बता दें, बोर्ड ने रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है और अब उम्मीद है कि इसी हफ्ते 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। इसलिए अब रिजल्ट जारी होने से पहले, छात्रों को अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी दस्तावेज तैयार रखने चाहिए। क्योंकि एक बार रिजल्ट रिलीज़ होने के बाद परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट रोल नंबर और अन्य विवरण डालकर चेक कर सकेंगे।
Haryana Board Result 2025
दोस्तों, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने इस साल कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फरवरी से मार्च 2025 के बीच सफलतापूर्वक आयोजित की थीं। आपको बता दें कि 10वीं की परीक्षाएं 28 फरवरी से 19 मार्च तक चलीं, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 29 मार्च तक हुई थीं। अब जब सभी परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं, तो रिजल्ट का इंतजार अपने आखिरी पड़ाव पर है। क्योंकि, बोर्ड ने उत्तरपुस्तिकाओं की जांच का काम लगभग 100% ही पूरा कर लिया है और रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया तेज़ी से अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। ताज़ा जानकारी के अनुसार, बोर्ड बहुत जल्द किसी भी वक्त 10वीं और 12वीं दोनों के परिणामों की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा कर सकता है। तो अगर आप भी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, तो तैयार रहिए अब बहुत जल्द आपका रिजल्ट आने वाला हैं।
परीक्षा संस्था | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड |
परीक्षा का नाम | एचबीएसई कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा 2025 |
परीक्षा तिथि | 27 फरवरी से 29 मार्च 2025 |
परिणाम दिनांक | मई 2025 |
आवश्यक प्रमाण-पत्र | रोल नंबर, आवेदन संख्या, जन्म तिथि |
आधिकारिक वेबसाइट | bseh.org.in |
Haryana Board Result 2025 : कब आएगा?
दोस्तों इस साल हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में करीब 5 लाख 22 हजार से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया है। जो कि, अब सभी छात्र–छात्राओं का इंतज़ार जल्द ही खत्म होने वाला है। क्योंकि, ताजा रिपोर्ट्स और मीडिया अपडेट्स के अनुसार, बोर्ड मई 2025 के दूसरे हफ्ते में रिजल्ट जारी कर सकता है। अनुमान है कि 10वीं का रिजल्ट 12 मई और 12वीं का रिजल्ट 15 मई तक घोषित हो सकता है। हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं की गई है। आपको बता दें पिछले साल की तुलना में इस बार रिजल्ट में थोड़ी देरी जरूर देखने को मिल रही है, लेकिन अब आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा खास बात यह है कि इस बार रिजल्ट के साथ आपकी टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी, जो पिछले साल नहीं की गई थी।
Haryana Board Result 2025 : वैकल्पिक तरीके
अगर हरियाणा बोर्ड की वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से साइट स्लो चल रही हो या खुल ही नहीं रही हो, तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आप नीचे दिए गए कुछ आसान तरीकों से भी अपना HBSE रिजल्ट 2025 देख सकते हैं:
- SMS से रिजल्ट देखें
- DigiLocker से देखें
- UMANG ऐप से भी चेक कर सकते हैं
Haryana Board Result 2025 : पिछले सालों की तारीखें
हर साल हरियाणा बोर्ड रिजल्ट एक निश्चित समय पर जारी करता है। इस साल भी परीक्षाएं मार्च के आखिरी हफ्ते तक समाप्त हो चुकी हैं, और अब रिजल्ट के मई 2025 के दूसरे हफ्ते में घोषित होने की पूरी संभावना है। नीचे दी गई तालिका में आप पिछले वर्षों की रिजल्ट तिथियों पर एक नज़र डाल सकते हैं:
वर्ष | कक्षा 10वीं रिजल्ट | कक्षा 12वीं रिजल्ट |
---|---|---|
2024 | 12 मई | 15 मई |
2023 | 16 मई | 15 मई |
2022 | 17 जून | 15 जून |
2021 | 11 जून (COVID कारण ऑनलाइन) | 26 जुलाई (COVID) |
How to Check & Download Haryana Board Result 2025?
अगर आप भी सोच रहे हैं कि HBSE 10वीं या 12वीं का रिजल्ट कैसे देखें, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप मिनटों में अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर आपको 10वीं/12वीं रिजल्ट 2025 का लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपनी रोल नंबर, जन्मतिथि या अन्य जरूरी जानकारी भरनी होगी।
- सारी जानकारी सही-सही भरने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- इस प्रकार से अब आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
- आप चाहें तो इसे डाउनलोड करें या भविष्य के लिए प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।
Haryana Board Result 2025 : मार्कशीट पर उल्लिखित मुख्य विवरण
जब आप हरियाणा बोर्ड के रिजल्ट को चेक करेंगे, तो आपके द्वारा डाउनलोड की गई मार्कशीट में कुछ खास जानकारी दी जाएगी। यह जानकारी आपको सही तरीके से अपने परिणाम को समझने में मदद करेगी।
- रोल नंबर
- नाम और पिताजी का नाम
- परीक्षा वर्ष
- कक्षा और विषय
- अंक (Full Marks)
- व्यक्तिगत परिणाम
- ग्रेड और डिवीजन
- हस्ताक्षर
- आधिकारिक मुहर
Haryana Board Result 2025: पासिंग मार्क्स और कम्पार्टमेंट परीक्षा
दोस्तों, हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक चाहिए होते हैं, और ये अंक थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों पर लागू होते हैं। आपको बता दें अगर कोई छात्र यहअंक नहीं हासिल कर पाता, तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि उसे कम्पार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका मिलता है। कम्पार्टमेंट परीक्षा रिजल्ट के बाद कुछ समय में होती है, और इसके लिए छात्रों को एक छोटा सा शुल्क देना होता है। यह परीक्षा आमतौर पर जुलाई महीने में होती है।
Home Page | Click Here |
Official Website | Click Here {Update Soon} |
FAQs –
हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2025 कब आएगा?
हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2025, मई के दूसरे या तीसरे सप्ताह तक आने की उम्मीद है।
हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2025 की जांच कैसे करें?
आप अपना रिजल्ट हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं।