Haryana Anganwadi Bharti 2025 : हरियाणा आंगनवाड़ी भर्ती के 7,000+ पदों पर नोटिस जारी, यहाँ देखें पूरी जानकारी

नमस्कार दोस्तों, हरियाणा में आंगनवाड़ी भर्ती 2025 का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए एक शानदार अवसर आने वाला है। क्योंकि, महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD), हरियाणा ने हाल ही में जानकारी दी है जिसके मुताबिक जल्द ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और पर्यवेक्षक के 7,106 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। राज्य सरकार केंद्र सरकार की गाइडलाइन्स के अनुसार भर्ती नियमावली तैयार कर रही है, जिससे योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने का सुनहरा मौका मिलेगा। यदि आप इस भर्ती से संबंधित आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आवश्यक दस्तावेज, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करना चाहते हैं, तो यहां पूरी जानकारी उपलब्ध है।

Haryana Anganwadi Bharti 2025

दोस्तों, सबसे पहले हम आपको यह जानकारी देना चाहते हैं कि हरियाणा आंगनवाड़ी भर्ती 2025 से संबंधित जानकारी हाल ही में एक समाचार पत्र के माध्यम से सामने आई है। इस जानकारी के अनुसार, हरियाणा में आंगनवाड़ी सहायक के 4,439, कार्यकर्ता के 2,549 और पर्यवेक्षक के 118 पद रिक्त हैं। यह जानकारी महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने विधायक पूजा के एक अतारांकित प्रश्न के जवाब में दी है। इसके चलते, जल्द ही सभी योग्य महिला उम्मीदवारों को विस्तृत जानकारी के साथ आवेदन करने का अवसर मिलेगा। इस भर्ती प्रक्रिया में 8वीं और 10वीं पास महिलाओं के लिए भी रोजगार के बेहतरीन अवसर उपलब्ध होंगे।

संगठन का नामहरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD)
पद का नामआंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका, पर्यवेक्षक
रिक्तियों की संख्या7,106 पद
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
आवेदन तिथियांअप्रैल {अपेक्षित}
नौकरी का स्थानहरियाणा
आधिकारिक वेबसाइटwcdhry.gov.in

Haryana Anganwadi Bharti 2025 : शैक्षणिक योग्यता क्या होगी?

दोस्तों, हरियाणा आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की जाती हैं। यदि आप आंगनवाड़ी सहायक के पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको कम से कम 8वीं पास होना आवश्यक है। वहीं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास है। इसके अलावा, आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक के पद के लिए आवेदन करने हेतु स्नातक पास होना अनिवार्य है। यह योग्यताएं पदों के अनुसार तय की गई हैं, ताकि योग्य और इच्छुक महिलाएं इन अवसरों का लाभ उठा सकें।

Haryana Anganwadi Bharti 2025 : आयु सीमा क्या रहेगी?

हरियाणा आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के लिए महिला उम्मीदवारों की आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष निर्धारित की जायगी। हालांकि, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC, PwD आदि) के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट का प्रावधान भी हो सकता है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में साझा की जाएगी।

Haryana Anganwadi Bharti 2025 : Selection Process

आपको बता दे कि, हरियाणा आंगनवाड़ी भर्ती 2025 में उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट, दस्तावेज़ सत्यापन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। परन्तु, पर्यवेक्षक पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित होगी, जिसका पूरा विवरण आधिकारिक नोटिफिकेशन में मिलेगा। चयन प्रक्रिया इस प्रकार होगी:

  • मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी
  • दस्तावेज़ों का सत्यापन किया जाएगा
  • इंटरव्यू या कौशल परीक्षा

Haryana Anganwadi Bharti 2025 : Application Fees

हरियाणा आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के तहत सभी महिला उम्मीदवारों को बिना किसी शुल्क के आवेदन करने का मौका मिलेगा। सरकार द्वारा सभी पदों के लिए निशुल्क आवेदन प्रक्रिया निर्धारित की जायगी, ताकि अधिक से अधिक योग्य महिलाएं इस अवसर का लाभ उठा सकें।

  • सामान्य (Gen) श्रेणी: ₹00/-
  • OBC/SC/ST/आरक्षित श्रेणी: ₹00/-

How to Apply Haryana Anganwadi Bharti 2025?

हरियाणा आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के तहत आवेदन फॉर्म सबमिट करने के लिए दिए गए चरणों का पालन करना होगा जो कुछ इस प्रकार दिए गए हैं:-

  • सबसे पहले हरियाणा आंगनवाड़ी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट wcdhry.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर विस्तृत अधिसूचना का अवलोकन करें।
  • सभी जानकारी प्राप्त करते हुए आवेदन फार्म लिंक ओपन करें।
  • नए आवेदन फार्म में मांगी गई आवश्यक जानकारी और दस्तावेज सबमिट करें।
  • सभी जानकारी जमा करते हुए सबमिट करें।
  • इस प्रकार महिला उम्मीदवार का आवेदन फॉर्म सफलतापूर्वक पूर्ण हो जाएगा।
Home PageClick Here
Official WebsiteClick Here {Update Soon}

FAQs –

हरियाणा आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के लिए आवेदन कब शुरू होगा?

हरियाणा आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। 

हरियाणा आंगनवाड़ी भर्ती 2025 में कितने पद भरे जाएंगे?

इस भर्ती के तहत 7,000+ पदों पर भर्तियां की जाएंगी, जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, हेल्पर और पर्यवेक्षक के पद शामिल हैं।

Leave a Comment