नमस्कार दोस्तों, जैसा की आप सभी जानते ही होंगे केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) हर साल अपनी 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन करता है, जिसमें देशभर से लाखों छात्र हिस्सा लेते हैं। इस साल भी 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में रिकॉर्ड तोड़ 42 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया हैं, जिनमें से करीब 17.88 लाख छात्र-छात्राएं 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए हैं। आपको बता दें, ये परीक्षाएं 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक देशभर के विभिन्न सेंटरों पर सफलतापूर्वक आयोजित हुईं हैं। अब जब परीक्षा पूरी हो चुकी है, तो इसमें उपस्थित होने वाले सभी छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जो कि, अच्छी खबर यह है कि CBSE अब जल्द ही 12वीं के नतीजे ऑनलाइन जारी करेगा। उम्मीद की जा रही है कि मई 2025 में 10वीं और 12वीं दोनों के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। तो अगर आप भी अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, तो यहां आपको इससे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ मिलने वाली हैं। इसलिए इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पूरा अवश्य पढ़े।
CBSE 12th Result 2025
दोस्तों, तो यदि अब हम पिछले साल की बात करें तो 2024 में सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं दोनों के नतीजे अचानक ही 13 मई को जारी कर दिए थे। इस बार भी छात्रों में काफी उत्साह और उम्मीद है कि 12वीं का रिजल्ट मई 2025 के दूसरे हफ्ते तक आ जाएगा। क्योंकि नवीन खबरों के मुताबिक, बोर्ड ने कॉपियों की जांच और रिजल्ट तैयार करने का काम लगभग 100% पूरा कर लिया है। हालांकि, रिजल्ट की सटीक तारीख और समय को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन पिछले कुछ साल के ट्रेंड को देखते हुए रिजल्ट जल्द आने की पूरी संभावना है। आपको बता दें जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके अलावा, डिजिलॉकर ऐप, उमंग ऐप और एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट चेक किया जा सकेगा।
बोर्ड परीक्षा | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) |
परीक्षा का नाम | सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 |
परीक्षा तिथि | 15 फरवरी 2025 से 4 अप्रैल 2025 |
परिणाम दिनांक | मई 2025 का दूसरासप्ताह |
वर्ग | परिणाम |
आधिकारिक वेबसाइट | cbse.gov.in |
CBSE 12th Result 2025 : कब जारी होगा?
दोस्तों, पूरे देश में सीबीएसई से जुड़े करीब 27,000 स्कूलों के छात्र-छात्राएं 12वीं के रिजल्ट का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जो कि, अब आप सभी का इंतज़ार जल्द ही खत्म होने वाला हैं क्योंकि, बोर्ड की ओर से तीनों स्ट्रीम के रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है और इसके लिए कई मूल्यांकन केंद्र सक्रिय हैं। आपको बता दें सूत्रों से मिली ताजा जानकारी के अनुसार, 12वीं का रिजल्ट मई 2025 के दूसरे हफ्ते, यानी लगभग 10 से 15 मई के बीच जारी होने की पूरी संभावना है। इसके अलावा रिजल्ट जारी करने से पहले बोर्ड की तरफ से 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा भी की जाएगी। जो कि, अब जल्द ही बोर्ड अधिकारी रिजल्ट की तारीख को लेकर स्पष्ट जानकारी साझा करेंगे, जिससे छात्रों को सही अपडेट मिल सके।
CBSE 12th Result 2025 : रिजल्ट चेक करने के तरीके
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2025 चेक करने के कई आसान तरीके हैं, जिनकी मदद से छात्र बिना किसी परेशानी के अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
- ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए
- डिजिलॉकर ऐप (digilocker.gov.in)
- उमंग ऐप या वेबसाइट (umang.gov.in)
- एसएमएस सेवाएं
CBSE 12th Result 2025 : वर्षवार रुझान और पिछले कुछ वर्षों की तारीखें
पिछले कुछ वर्षों में सीबीएसई 12वीं रिजल्ट की तारीख में हल्के-फुल्के बदलाव आए हैं, लेकिन कुछ खास रुझान बने हैं जिन्हें देखकर हम अनुमान लगा सकते हैं कि इस बार रिजल्ट की तारीख क्या हो सकती है।
वर्ष | रिजल्ट की तारीख |
---|---|
2024 | 13 मई 2024 |
2023 | 12 मई 2023 |
2022 | 22 जुलाई 2022 |
2021 | 30 जुलाई 2021 |
2020 | 15 जुलाई 2020 |
How to Check & Download CBSE 12th Result 2025?
सीबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा, जो कुछ इस प्रकार है:-
- सबसे पहले आप सभी विधार्थी CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- अब यहाँ होमपेज पर सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2025 लिंक को ढूंढे और उस पर क्लिक करें।
- आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा यहाँ अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
- सभी डिटेल्स सही-सही भरने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- इस प्रकार से फाइनली अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- इसे ध्यान से चेक करें और चाहें तो डाउनलोड करके प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।
CBSE Board 12th Result 2025 : पासिंग मार्क्स कितने हैं?
दोस्तों, सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 में पास होने के लिए सभी छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना जरूरी है। आपको बता दें कि जिन विषयों में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों होते हैं, वहां दोनों में पास होना जरूरी है, सिर्फ कुल मिलाकर पास होना काफी नहीं होगा। इसके अलावा अगर किसी छात्र के कुछ ही अंक कम होते हैं, तो बोर्ड की तरफ से ग्रेस मार्क्स देने की संभावना रहती है, जिससे वो फेल होने से बच सकता है। तो आप सभी रिजल्ट चेक करते वक्त यह ध्यान रखें कि सभी विषयों में पासिंग मार्क्स पूरे हों, ताकि आगे की पढ़ाई या करियर में कोई दिक्कत न आए।
CBSE 12th Result 2025 : मार्कशीट पर उल्लेखित विवरण
दोस्तों वर्ष 2025 के लिए सीबीएसई 12वीं की मार्कशीट में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होगी, जो परीक्षा में छात्र के प्रदर्शन को दर्शाती है। इसमें शामिल मुख्य विवरण इस प्रकार हैं:
- परीक्षा बोर्ड का नाम
- स्कूल का नाम
- छात्र का नाम और पासपोर्ट साइज फोटो
- आवेदन संख्या और जन्मतिथि संख्या
- रोल नंबर
- सभी विषय और उनमें प्राप्तांक
- कुल प्राप्तांक और सीजीपीए अंक
- परीक्षा परिणाम की स्थिति इत्यादि।
Home Page | Click Here |
Official Website | Click Here {Update Soon} |
FAQs –
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 कब आएगा?
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025, मई के दूसरे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद लगाई जा रही है।
सीबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 को कैसे डाउनलोड करें?
रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाना होगा।