नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए MP आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती 2025 से जुड़ी एक महत्वपूर्ण अपडेट लेकर आए हैं। जिन उम्मीदवारों ने महिला सुपरवाइजर पद के लिए आवेदन किया है, उनके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। हालांकि, ध्यान रहे कि अभी केवल आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और मिनी कार्यकर्ताओ के लिए आरक्षित पदों के लिए 28 फरवरी 2025 को एडमिट कार्ड उपलब्ध कराए गए हैं। यदि आपने इन पदों के लिए आवेदन किया है, तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 660 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी आपको इस लेख में विस्तार से मिलेगी।
MP Anganwadi Supervisor Admit Card 2025
दोस्तों, मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPESB) ने राज्य भर में महिला पर्यवेक्षक के 660 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद, परीक्षा का आयोजन पहले फरवरी 2025 में होना था, लेकिन अब इसे संशोधित करते हुए 7 मार्च 2025 से विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है, जो अब आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, जिसमें परीक्षा केंद्र, समय और अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों की जानकारी दी गई है।
भर्ती संगठन का नाम | मध्य प्रदेश व्यावसायिक कर्मचारी चयन बोर्ड |
पद का नाम | महिला पर्यवेक्षक |
रिक्तियों की संख्या | 660 पद |
नई परीक्षा तिथि | 7 मार्च 2025 |
एडमिट कार्ड कब आएगा? | 28 फरवरी 2025 |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा, मेरिट सूची, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट |
आधिकारिक वेबसाइट | esb.mp.gov.in |
MP Anganwadi Supervisor Admit Card 2025 : Release Date Update
आंगनवाड़ी सुपरवाइजर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार था। अब यह प्रतीक्षा समाप्त हो चुकी है, क्योंकि प्राधिकरण ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हेतु 28 फरवरी 2025 को आधिकारिक पोर्टल पर एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। हालांकि, शेष पदों के लिए एडमिट कार्ड अभी जारी नहीं किया गया है, लेकिन इसके शीघ्र ही अपलोड होने की संभावना है।
MP Anganwadi Supervisor Admit Card 2025 : उल्लिखित विवरण
उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड में परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी दर्ज होती है। डाउनलोड करने के बाद, निम्नलिखित विवरणों को ध्यानपूर्वक जांचना आवश्यक है:
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर / पंजीकरण संख्या
- फोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा तिथि और समय
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- शिफ्ट टाइमिंग और रिपोर्टिंग समय
- महत्वपूर्ण निर्देश और दिशानिर्देश
How to Download MP Anganwadi Supervisor Admit Card 2025?
एमपी आंगनवाड़ी सुपरवाइजर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPESB) के आधिकारिक पोर्टल esb.mp.gov.in पर विजिट करें।
- होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड से संबंधित नवीनतम अपडेट का लिंक मिलेगा।
- “महिला पर्यवेक्षक भर्ती एडमिट कार्ड 2025” लिंक को चुनें।
- नया पेज खुलने पर अपना पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- सभी जानकारी भरने के बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा, जिसे आप डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।
Anganwadi Supervisor Exam 2025 के महत्वपूर्ण निर्देश:
एमपी आंगनवाड़ी सुपरवाइजर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के साथ-साथ महिला उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो एकत्रित करनी होगी, यह सभी दस्तावेज परीक्षा केंद्र के लिए काफी आवश्यक है। साथ ही परीक्षा केंद्र पर निर्धारित परीक्षा के नियमों निर्देशों का पालन करना आवश्यक है, तभी उम्मीदवार अपनी परीक्षा सफलतापूर्वक पूर्ण कर सकते हैं।
MP Mahila Supervisor Exam: शिफ्ट और समय
शिफ्ट | रिपोर्टिंग समय | परीक्षा प्रारंभ | परीक्षा समाप्त |
---|---|---|---|
शिफ्ट 1 | सुबह 7:00 से 8:00 बजे तक | सुबह 9:00 बजे | दोपहर 12:00 बजे |
शिफ्ट 2 | दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक | शाम 2:30 बजे | शाम 5:30 बजे |
FAQs –
एमपी महिला सुपरवाइजर एडमिट कार्ड 2025 कब जारी होगा?
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हेतु एडमिट कार्ड 28 फरवरी 2025 को जारी किए जा चुके हैं।
एमपी आंगनवाड़ी सुपरवाइजर परीक्षा 2025 कब आयोजित होगी?
संशोधित परीक्षा तिथि के अनुसार, परीक्षा का आयोजन 7 मार्च 2025 से विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।