नमस्कार दोस्तों जैसा की आप सभी जानते ही होंगे, मध्य प्रदेश में महिलाओं के लिए रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देते हुए हाल ही में महिला पर्यवेक्षक (महिला सुपरवाइजर) भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी 2025 को समाप्त हो चुकी है, जिसमें बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने भाग लिया। आपके लिए बता दें प्रारंभ में, परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी 2025 को प्रस्तावित था, लेकिन कुछ प्रशासनिक कारणों के चलते परीक्षा तिथि में संशोधन किया गया है। जो कि, नई अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा अब 7 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी। ऐसे में अब उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र से संबंधित जानकारी की प्रतीक्षा है, जिससे जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी इस लेख में प्रदान की जा रही है।
MP Mahila Paryavekshak Admit Card 2025
दोस्तों, मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPESB) ने महिला पर्यवेक्षक के 660 पदों के लिए भर्ती निकाली थी। जिसकी आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। परीक्षा की तारीख तय होने के बाद अब उम्मीदवार एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में आपके लिए बता दें, जिन महिलाओं ने सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे मार्च 2025 के पहले सप्ताह में अपना एडमिट कार्ड MPESB की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगी। परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी, जैसे परीक्षा केंद्र और समय, एडमिट कार्ड पर उल्लिखित रहेगी।
भर्ती संगठन का नाम | मध्य प्रदेश व्यावसायिक कर्मचारी चयन बोर्ड |
पद का नाम | महिला पर्यवेक्षक |
रिक्तियों की संख्या | 660 पद |
नई परीक्षा तिथि | 7 मार्च 2025 |
एडमिट कार्ड कब आएगा? | 1-5 मार्च 2025 (अपेक्षित) |
वेतन | 25,800-80,000 रुपये |
आधिकारिक वेबसाइट | esb.mp.gov.in |
MP Mahila Paryavekshak Admit Card 2025 : कब आएगा?
मध्य प्रदेश महिला पर्यवेक्षक भर्ती 2025 के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग में योग्य महिला उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। यदि आपने भी इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन किया है, तो अब आपको एडमिट कार्ड का इंतजार होगा। हालांकि, प्राधिकरण ने अभी तक एडमिट कार्ड जारी करने की सटीक तिथि की पुष्टि नहीं की है। लेकिन परीक्षा के आयोजन की तारीख 7 मार्च 2025 निर्धारित की गई है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि एडमिट कार्ड 1 से 5 मार्च 2025 के बीच आधिकारिक पोर्टल पर जारी किया जा सकता है।
MP Mahila पर्यवेक्षक Admit Card 2025: उल्लिखित विवरण
एमपी महिला पर्यवेक्षक एडमिट कार्ड 2025 में निम्नलिखित विवरण उल्लिखित रहेंगे:
- उम्मीदवार का नाम
- पिता का नाम
- रोल नंबर
- परीक्षा तिथि और समय
- परीक्षा केंद्र का पता
- फोटो और हस्ताक्षर
- महत्वपूर्ण निर्देश
Steps to Download MP Mahila Paryavekshak Admit Card 2025
एमपी महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:
- सबसे पहले, मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- होमपेज पर, “एडमिट कार्ड” सेक्शन में जाएं और “एमपी महिला पर्यवेक्षक एडमिट कार्ड 2025” के लिए अपडेटेड लिंक खोजें।
- अब एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल्स (पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि आदि) दर्ज करें।
- सभी जानकारी सही प्रकार से भरने के बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा। उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते हैं और परीक्षा के दिन साथ ले जा सकते हैं।
MP Anganwadi पर्यवेक्षक Exam 2025 के महत्वपूर्ण निर्देश:
एमपी आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा से संबंधित कुछ आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के दिन किसी भी असुविधा से बचने के लिए इन नियमों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उनका पालन करें।
- एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है
- पहचान पत्र (ID Proof) ले जाएं
- समय का पालन करें
- परीक्षा कक्ष में प्रतिबंधित वस्तुएं (जैसे मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर आदि)
Home Page | Click Here |
Official Website | Click Here {Update Soon} |
FAQs –
एमपी महिला पर्यवेक्षक का एडमिट कार्ड 2025 कब जारी होगा?
एमपी महिला पर्यवेक्षक एडमिट कार्ड 2025 मार्च के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है।
एमपी महिला पर्यवेक्षक परीक्षा 2025 की तिथि क्या है?
परीक्षा का आयोजन 7 मार्च 2025 को किया जाएगा।