नमस्कार दोस्तों! उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। इस वर्ष लाखों छात्र-छात्राओं ने 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 के बीच आयोजित इन परीक्षाओं में भाग लिया। जिसके पश्चात अब परीक्षा की मूल्यांकन प्रक्रिया जारी है, जिसे 2 अप्रैल 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके तुरंत बाद, यूपी बोर्ड जल्द से जल्द रिजल्ट जारी करने की तैयारी करेगा। आपको बता दें, सभी परीक्षाएं शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुईं, और अब छात्र अपने परिणामों को लेकर उत्सुक हैं। यदि आप भी अपने यूपी बोर्ड 10वीं या 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, तो यहां आपको ताजा और आधिकारिक अपडेट सबसे पहले मिलेगी।
UP Board 10th 12th Result 2025
दोस्तों सर्वप्रथम आपको बता दे कि, UPMSP की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में इस वर्ष कुल 54 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद अब मूल्यांकन कार्य जोरों पर है। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह जी के अनुसार, राज्यभर में 261 मूल्यांकन केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जा रही है। बोर्ड का लक्ष्य है कि यह प्रक्रिया 2 अप्रैल 2025 तक पूरी कर ली जाए। मूल्यांकन कार्य समाप्त होते ही अंकों को ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा, जिससे रिजल्ट की घोषणा की प्रक्रिया तेज हो जाएगी। नवीनतम अपडेट के अनुसार, यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम अप्रैल 2025 के अंतिम सप्ताह तक जारी किए जा सकते हैं।
बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) |
परीक्षा का नाम | यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा 2025 |
परीक्षा तिथि | 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 |
परिणाम तिथि | अप्रैल 2025 |
परिणाम मोड | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | upmsp.edu.in |
UP Board Result 2025 : कब जारी होगा?
दोस्तों यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं समाप्त होने के बाद छात्र बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। आपको बताते चलें कि, पिछले वर्षों की प्रक्रिया को देखते हुए, बोर्ड आमतौर पर अप्रैल के आखिरी हफ्ते में रिजल्ट जारी करता है। जो कि, इस बार भी संभावना है कि परिणाम 20 से 25 अप्रैल 2025 के बीच घोषित किए जाएंगे। हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। जैसे ही कोई अपडेट आएगा, इसे आधिकारिक पोर्टल पर प्रकाशित किया जाएगा। इसलिए छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है, वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
UP Board Result 2025 : इन सभी वेबसाइट पर देख सकते हैं
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया जाएगा। छात्र इसे आसानी से नीचे दी गई वेबसाइटों पर चेक कर सकते हैं:
- upmsp.edu.in
- upresults.nic.in
- results.upmsp.edu.in
How To Check UP Board 10th 12th Result 2025?
यूपी बोर्ड 10th और 12th रिजल्ट जल्द जारी किया जाने वाला है। रिजल्ट के लिए तलाश कर रहे छात्र आधिकारिक पोर्टल पर निगरानी रखें। जैसे ही रिजल्ट लिंक एक्टिव होगी, नीचे दी गई प्रक्रिया के आधार पर रिजल्ट चेक किया जा सकेगा:-
- सबसे पहले सभी स्टूडेंट्स उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद upmsp.edu.in का पोर्टल खोलें।
- अब होम पेज पर जाकर रिजल्ट का अनुभाग देखें।
- यहां पर रिजल्ट के लिए नवीनतम लिंक पर क्लिक करें।
- कक्षा अनुसार यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 पर क्लिक करें।
- नए पेज पर रोल नंबर आवेदन संख्या कैप्चा कोड इत्यादि जानकारी सबमिट करें।
- सभी जानकारी के साथ आगे बढ़े और स्क्रीन पर रिजल्ट देख सकते हैं।
UP Board Result 2025 में कौन-कौन सी जानकारी होगी?
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 में छात्रों की परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी होगी, जिसमें शामिल हैं:
- छात्र का नाम और रोल नंबर
- पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि
- स्कूल का नाम और कोड
- हर विषय में मिले अंक
- कुल अंक और ग्रेड
- पास या फेल की स्थिति
Home Page | Click Here |
Official Website | Click Here {Update Soon} |
FAQs –
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 कब जारी होगा?
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अप्रैल 2025 के आखिरी सप्ताह, यानी 20 से 25 अप्रैल के बीच जारी किया जा सकता है।
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?
छात्र यूपी बोर्ड का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकते हैं।