नमस्कार दोस्तों, एसएससी जीडी परीक्षा 2025 में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ मार्क्स का इंतजार अब जल्द समाप्त होने वाला है। आप सभी जानते ही होंगे, कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जनरल ड्यूटी कांस्टेबल के 39,481 पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा 4 फरवरी से 25 फरवरी 2025 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद, अब उम्मीदवारों की नजरें रिजल्ट और कट-ऑफ स्कोर पर टिकी हुई हैं। क्योंकि, कट-ऑफ अंक वह न्यूनतम स्कोर होते हैं, जो चयन प्रक्रिया में अगले चरण के लिए पात्रता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक होते हैं। यह विभिन्न राज्यों, श्रेणियों और चयन चरणों के अनुसार अलग-अलग जारी किया जाएगा। इस लेख में हम आपको एसएससी जीडी कट ऑफ 2025 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करेंगे।
SSC GD Cut Off Marks 2025
दोस्तों, सबसे पहले आपको यह बता दें कि एसएससी आयोग ने जनरल ड्यूटी (GD) परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अब आयोग रिजल्ट और कट ऑफ मार्क्स जारी करने की तैयारी में है। एसएससी जीडी कट ऑफ मार्क्स 2025 विभिन्न पदों जैसे बीएसएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, एआर, एसएसएफ, एसएसबी, सीआरपीएफ आदि के लिए अलग-अलग निर्धारित किए जाएंगे। यह कट ऑफ मार्क्स उम्मीदवारों की श्रेणी (सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी, आदि) के आधार पर तय होगा।
कट ऑफ अंक कई कारकों जैसे परीक्षा की कठिनाई, पदों की संख्या और उम्मीदवारों की संख्या पर निर्भर करते हैं। केवल वे उम्मीदवार जो कट ऑफ अंकों से ऊपर स्कोर करते हैं, अगले चरण के लिए पात्र माने जाएंगे। एसएससी जीडी कट ऑफ मार्क्स एक महत्वपूर्ण पैरामीटर है, जो उम्मीदवारों के चयन में निर्णायक भूमिका निभाता है। इस लेख के माध्यम से हम आपको कट ऑफ मार्क्स से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी प्रदान करेंगे, इसलिए यहां बने रहें और अपडेट प्राप्त करते रहें।
Expected SSC GD Cut Off 2025
यदि आप एसएससी जीडी परीक्षा 2025 की संभावित कट-ऑफ की तलाश कर रहे हैं, तो यहां आपको सटीक अनुमान मिल सकता है। हमने पिछले वर्षों के कट-ऑफ ट्रेंड और इस वर्ष के परीक्षा पैटर्न, कठिनाई स्तर और प्रतियोगिता को ध्यान में रखते हुए संभावित कट-ऑफ लिस्ट तैयार की है। नीचे दी गई तालिका में श्रेणीवार अपेक्षित कट-ऑफ अंकों का विवरण दिया गया है, जिससे आपको अपने चयन की संभावनाओं का अंदाजा लगाने में मदद मिलेगी।
Category | Expected Cut Off Marks |
---|---|
UR | 145-155 |
SC | 130-140 |
ST | 120-130 |
EWS | 138-148 |
OBC | 135-145 |
ESM | 60-70 |
Factors Determining SSC GD Cut Off 2025
एसएससी जीडी परीक्षा 2025 की कट-ऑफ कई बातों पर निर्भर करेगी। ये बातें तय करेंगी कि चयन प्रक्रिया कैसी होगी और उम्मीदवारों को कितने अंक लाने होंगे। नीचे कुछ मुख्य कारक दिए गए हैं जो कट-ऑफ को प्रभावित करेंगे:-
- परीक्षा का कठिनाई स्तर
- रिक्तियों की संख्या
- उम्मीदवारों की संख्या
- श्रेणीवार आरक्षण
- राज्य और बल के आधार पर अंतर
Steps to Check the SSC GD Cut Off 2025?
एसएससी जीडी कट-ऑफ 2025 चेक करने के लिए आपको एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आमतौर पर, कट-ऑफ मार्क्स रिजल्ट के साथ या उसके बाद जारी किए जाते हैं। इसे देखने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:-
- सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग के पोर्टल ssc.gov.in पर जाना होगा।
- आधिकारिक पोर्टल पर जाने के बाद, कट ऑफ के लिए नवीनतम लिंक खोजें।
- यहां पर एसएससी जीडी कट ऑफ मार्क 2025 पर क्लिक करें।
- नया पेज प्रदर्शित होगा, जहां पर मांगी गई आवश्यक जानकारी सबमिट करें।
- सभी आवश्यक जानकारी के साथ सच पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एसएससी जीडी कट ऑफ मार्क 2025 पीडीएफ रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
- इस प्रकार यहां पर दी गई जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
SSC GD Previous Year Cut Off 2025
अगर आप एसएससी जीडी 2025 की संभावित कट-ऑफ का अंदाजा लगाना चाहते हैं, तो पिछले वर्षों की कट-ऑफ देखना जरूरी है। इससे आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि परीक्षा का ट्रेंड कैसा रहा है और इस साल कट-ऑफ कहां तक जा सकती है।
वर्ग | कट ऑफ विवरण | |||
कट ऑफ मार्क्स | भाग ए अंक | भाग बी अंक | जन्म तिथि | |
उर | 153.56851 | 37.75 | 22 | 10/07/2002 |
अनुसूचित जाति | 148.21914 | 35.50 | 18.50 | 21/02/2003 |
अनुसूचित जनजाति | 143.65896 | 33.75 | 15.25 | 05/02/2002 |
ईडब्ल्यूएस | 151.15627 | 40 | 22.50 | 01/07/2001 |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 152.28771 | 33.25 | 22 | 26/12/2000 |
ईएसएम | 94.65261 | 19.75 | 8.50 | 02/10/1998 |
FAQs :-
एसएससी जीडी 2025 का रिजल्ट कब जारी होगा?
रिजल्ट आमतौर पर परीक्षा के 2-3 महीने बाद जारी किया जाता है। इसलिए, एसएससी जीडी 2025 का रिजल्ट मई-जून 2025 तक आने की उम्मीद है।
एसएससी जीडी 2025 में कितने पद भरे जाएंगे?
एसएससी जीडी 2025 के लिए कुल 39,481 पद भरे जाएंगे।