नमस्कार दोस्तों! जवाहर नवोदय विद्यालय समिति (JNVST) हर साल कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश के लिए एंट्रेंस परीक्षा आयोजित करती है। इसी क्रम में, वर्ष 2025 की परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया, जहां कक्षा 6वीं की परीक्षा 18 जनवरी 2025 को और कक्षा 9वीं की परीक्षा 8 फरवरी 2025 को संपन्न हुई। इस साल लगभग 20 लाख छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। अब परीक्षा समाप्त होने के बाद, छात्र अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि, नवोदय विद्यालय समिति (NVS) उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में जुटी हुई है, और जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर क्षेत्रवार मेरिट सूची पीडीएफ के रूप में परिणाम जारी किए जाएंगे। इस लेख में आपको नवोदय विद्यालय रिजल्ट 2025 से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी, इसलिए इसे अंत तक जरूर पढ़ें।
Navodaya Vidyalaya Result 2025
दोस्तों आपको बता दें कि, नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने पहले चरण की परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी कर ली है, और अब दूसरे चरण की परीक्षा 12 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी। यदि आप पहले चरण की परीक्षा में शामिल हुए हैं और अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, दोनों चरणों की परीक्षाएँ संपन्न होने के बाद, नवोदय विद्यालय समिति मई 2025 तक आधिकारिक रूप से NVS परिणाम 2025 घोषित करेगी। इसलिए, जो भी छात्र अपने रिजल्ट से जुड़ी नवीनतम अपडेट प्राप्त करना चाहते हैं, वे इस पेज से जुड़े रहें और समय-समय पर जानकारी लेते रहें।
संचालन निकाय | नवोदय विद्यालय समिति (NVS) |
आयोजन कक्षा | कक्षा 6वीं और 9वीं |
स्थिति | घोषित किए जाने हेतु |
एनवीएस परिणाम 2025 | मई 2025 (संभावित) |
परिणाम उपलब्धता का तरीका | ऑनलाइन मोड |
आधिकारिक वेबसाइट | www.navodaya.gov.in |
Navodaya Vidyalaya Result 2025: कब जारी होगा?
दोस्तों, अगर आपने नवोदय विद्यालय की कक्षा 6वीं या 9वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा दी है, तो जाहिर है कि अब आप बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे होंगे। क्योंकि, परीक्षा खत्म हुए काफी समय हो चुका है, और सभी छात्रों और अभिभावकों के मन में यही सवाल है कि रिजल्ट कब आएगा। तो आपको बता दें कि, नवोदय विद्यालय समिति (NVS) जल्द ही परीक्षा के नतीजे घोषित करने वाली है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई तारीख तय नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि मई 2025 में परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।
Details Mentioned on the Navodaya Vidyalaya Result 2025
जब नवोदय विद्यालय समिति (NVS) परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगी, तो उसमें निम्नलिखित महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होंगी:
- छात्र का नाम
- रोल नंबर / परीक्षा संख्या
- जन्मतिथि
- अभिभावक का नाम
- स्कूल का नाम
- अर्हता स्थिति
- अंकों का विवरण
- रैंक / मेरिट स्थिति
- श्रेणी (Category)
- अगली प्रक्रिया की जानकारी
How to Check the Navodaya Vidyalaya Result 2025?
नवोदय विद्यालय रिजल्ट चेक करने के लिए दिए गए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा जिनको नीचे सूचीबद्ध किया गया है;-
- सबसे पहले नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर विजिट करें।
- अब होमपेज पर “नवोदय विद्यालय रिजल्ट 2025” से संबंधित नवीनतम लिंक देखें।
- जब रिजल्ट लिंक सक्रिय हो जाए, तो उस पर क्लिक करें।
- कक्षा 6वीं या 9वीं में से अपनी परीक्षा के अनुसार सही विकल्प चुनें।
- अब रोल नंबर, जन्मतिथि या अन्य आवश्यक विवरण भरें।
- सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा, जिसमें आपका नाम, रोल नंबर और स्कोर शामिल होगा।
- यदि आपने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है, तो आपको संबंधित नवोदय विद्यालय में प्रवेश का मौका मिलेगा।
Jawahar Navodaya Vidyalaya Cut Off 2025 (Expected)
जवाहर नवोदय विद्यालय समिति (NVS) हर साल परीक्षा के आधार पर मेरिट सूची तैयार करती है। इसमें उन्हीं छात्रों को जगह मिलती है, जो न्यूनतम योग्यता अंक (Cut-Off Marks) हासिल करते हैं। कट-ऑफ अंक इस बात पर निर्भर करते हैं कि परीक्षा कितनी कठिन थी, कितनी सीटें उपलब्ध हैं और छात्रों का प्रदर्शन कैसा रहा।
वर्ग | अपेक्षित कट-ऑफ अंक |
---|---|
सामान्य | 80-85 |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 75-79 |
अनुसूचित जाति | 71-74 |
अनुसूचित जनजाति | 65-70 |
Navodaya Vidyalaya Result 2025 के बाद अगला चरण
कक्षा अनुसार रिजल्ट आने के बाद छात्रों के लिए अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में आमंत्रित किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में शामिल छात्रों के लिए संबंधित विद्यालय में प्रवेश प्रदान किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में लगने वाले आवश्यक दस्तावेज कुछ इस प्रकार हैं –
- आधार कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र
- पिछली कक्षा की अंक सूची
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- समग्र आईडी
FAQs –
नवोदय विद्यालय समिति रिजल्ट 2025 कब जारी होगा?
NVS द्वारा कक्षा 6वीं और 9वीं के परीक्षा परिणाम संभावित रूप से मई 2025 में जारी किए जाएंगे।
नवोदय विद्यालय रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?
छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जारी अधिकारिक लिंक के माध्यम से चेक कर सकते हैं।