नमस्कार दोस्तों! यदि आप मध्यप्रदेश में कृषि विभाग के अंतर्गत सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए शानदार अवसर आया है। हाल ही में जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय द्वारा मध्य प्रदेश के विभिन्न कृषि विज्ञान केंद्रों में भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इस भर्ती के तहत वाहन चालक (तृतीय श्रेणी) और स्किल सपोर्ट स्टाफ (चतुर्थ श्रेणी) के कुल 59 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यदि आप कृषि क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन अवसर हो सकता है। यदि आप इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक पढ़ें।
MP Krishi Vibhag Bharti 2025
दोस्तों, मध्य प्रदेश कृषि विभाग द्वारा वर्ष 2025 में जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के तहत कृषि विज्ञान केंद्रों में विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती की जा रही हैं। आपको बता दें कि, यह भर्ती सीधी भर्ती और सीधी भर्ती-बैकलॉग के आधार पर की जा रही हैं। इस प्रक्रिया में महिला उम्मीदवारों के लिए एक विशेष अवसर प्रदान किया गया है, क्योंकि 35% पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। कृषि विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 7 मार्च 2025 से शुरू होकर 16 मई 2025 तक जारी रहेगी। इस भर्ती में 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए काफी बढ़िया मौका उपलब्ध है। आयु सीमा, योग्यता, चयन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।
MP Krishi Vibhag Bharti 2025 : वैकेंसी डिटेल्स
मध्य प्रदेश में कृषि विभाग भर्ती के तहत रोजगार का काफी बढ़िया अवसर आया है। इस भर्ती के तहत कुल 59 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
पद का नाम | कुल पद |
---|---|
वाहन चालक (सीधी भर्ती) | 11 |
वाहन चालक (बैकलॉग) | 04 |
स्किल्ड सपोर्ट स्टाफ (सीधी भर्ती) | 44 |
कुल पद | 59 |
MP Krishi Vibhag Bharti 2025 : शैक्षणिक योग्यता क्या रहेगी?
एमपी कृषि विभाग भर्ती के तहत विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है, जिसे पूरा करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
- वाहन चालक (ड्राइवर) पद: आवेदक को कम से कम 10वीं पास होना आवश्यक है। साथ ही, वैध LMV एवं HMV ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए और न्यूनतम 5 वर्षों का ड्राइविंग अनुभव अनिवार्य है।
- स्किल्ड सपोर्ट स्टाफ पद: स्किल्ड सपोर्ट स्टाफ के पद के लिए उम्मीदवारों को 10वीं पास होने के साथ-साथ आईटीआई का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
MP Krishi Vibhag Bharti 2025 : Age Limit
मध्य प्रदेश कृषि विभाग भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट का प्रावधान दिया गया है। जो कि, आयु संबंधी छूट का सटीक विवरण आधिकारिक अधिसूचना में उल्लेखित है, जिसे उम्मीदवारों को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए।
MP Krishi Vibhag Bharti 2025 : Selection Process
मध्यप्रदेश कृषि विभाग भर्ती 2025 के तहत उम्मीदवारों का चयन कई चरणों की प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में पूरी होगी:
- वाक इन इंटरव्यू
- ड्राइविंग टेस्ट (केवल ड्राइवर पद के लिए)
- दस्तावेज़ सत्यापन
- मेरिट लिस्ट
MP Krishi Vibhag Bharti 2025 : Application Fees
एमपी कृषि विभाग भर्ती 2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के आधार पर अलग-अलग निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क का विवरण निम्नानुसार है:
पद का नाम | सामान्य श्रेणी (UR) शुल्क | अन्य आरक्षित श्रेणी शुल्क |
---|---|---|
वाहन चालक (ड्राइवर) | ₹800 | ₹400 |
स्किल्ड सपोर्ट स्टाफ | ₹400 | ₹200 |
MP Krishi Vibhag Bharti 2025 : Salary Details
इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को नीचे दिया निम्नलिखित वेतन प्रदान किया जाएगा। पदों के अनुसार वेतनमान अलग-अलग निर्धारित किया गया हैं।
- ड्राइवर – 5,200 – 20,000/- ग्रेड – 2000 (लेवल – 3)
- कुशल सहायक कर्मचारी – 5,200 – 20,000/- ग्रेड – 1800 (स्तर – 1)
How To Apply For MP Krishi Vibhag Bharti 2025?
एमपी कृषि विभाग भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाने वाला है। ऐसे में आवेदन फार्म का प्रिंट नोटिफिकेशन की सहायता से प्राप्त करते उसमें मांगी गई जानकारी और दस्तावेज संलग्न करते हुए स्वयं या डाक विभाग द्वारा संबंधित पते पर भेजते हुए आवेदन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।
कार्यलय का पता – कुलसचिव, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर मध्यप्रदेश – 482004
Home Page | Click Here |
Official Website | Click Here |
FAQs –
एमपी कृषि विभाग भर्ती 2025 के लिए आवेदन फॉर्म कब से शुरू होगा?
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 मार्च 2025 से शुरू होगी और 16 मई 2025 तक चलेगी।
इस भर्ती में कितने पद भरे जाएंगे?
कुल 59 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें वाहन चालक (ड्राइवर) और स्किल्ड सपोर्ट स्टाफ के पद शामिल हैं।