नमस्कार बहनों! जैसा की आप सभी जानती हैं कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लोकप्रिय लाड़ली बहना योजना के तहत अब तक 22 किस्तें सफलतापूर्वक ट्रांसफर की जा चुकी हैं। और अब सभी लाभार्थियों को अप्रैल 2025 में आने वाली 23वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। क्योंकि, हर महीने की 10 तारीख के आसपास किस्त आने की उम्मीद रहती है, और इस बार भी यही अनुमान लगाया जा रहा है कि 10 अप्रैल के आसपास सरकार ₹1250 की राशि बहनों के खातों में ट्रांसफर कर सकती है। आपको बताते चले की इसके साथ ही चर्चाएं यह भी हैं कि आने वाले समय में इस योजना की राशि बढ़ाई जा सकती है, जिससे और अधिक राहत मिल सके। ऐसे में यदि आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं, तो यहाँ पर जुड़े रहकर आप 23वीं किस्त से सम्बंधित सभी अहम अपडेट्स की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Ladli Behna Yojana 23th Kist 2025
दोस्तों यदि हम सबसे पहले पिछले वर्ष की बात करें, तो आपको बता दें कि पिछले वर्ष अप्रैल की किस्त 5 तारीख को आपके खातों में भेजी गई थी। इस साल भले ही कोई बड़ा त्योहार न हो, लेकिन सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि अगली किस्त कब आएगी। हालांकि, अभी तक मुख्यमंत्री मोहन यादव जी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन, एक बड़ी खबर यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को अशोकनगर जिले के दौरे पर आ रहे हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी दिन यानी 11 अप्रैल 2025 को लाड़ली बहनों की 23वीं किस्त जारी की जा सकती है।
योजना का नाम | मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना |
किस्त संख्या | 23वीं किस्त |
मासिक सहायता राशि | ₹1250 प्रति महिला |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश की पात्र महिलाएं |
संभावित तारीख | 11 अप्रैल 2025 (प्रधानमंत्री दौरे के दिन संभावित ट्रांसफर) |
आधिकारिक वेबसाइट | cmladlibahna.mp.gov.in |
Ladli Behna Yojana 23th Kist 2025 : कब आएगी?
दोस्तों अगर आप भी लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी हैं और 23वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं, तोबड़ी खुशखबरी यह है कि अब आपका इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। क्योंकि, आपको बता दें कि आमतौर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव जी किस्त ट्रांसफर से पहले इसकी तिथि की घोषणा करते हैं। ऐसे में इस बार अनुमान है कि 10 अप्रैल की बजाय 11 अप्रैल 2025 को यह राशि जारी की जा सकती है। हालांकि अभी तक तारीख को लेकर अंतिम पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि आज या कल में किस्त से जुड़ी आधिकारिक घोषणा सामने आ सकती है। तब तक बहनों को थोड़ा और इंतजार करना होगा।
लाड़ली बहना योजना 2025 के लिए पात्रता मानदंड
अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो नीचे दिए गए योग्यताओं को पूरा करना जरूरी है:
- सभी आवेदिका महिला उम्मीदवार मध्य प्रदेश की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- इस योजना का लाभ केवल विवाहित महिलाओं को दिया जाता है, चाहे वे विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता क्यों न हों।
- सभी महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- जिनके परिवार में कोई सदस्य राज्य या केंद्र सरकार की सेवा में कार्यरत है, वे इस योजना के लिए पात्र नहीं माने जाते हैं।
- सभी महिलाओं के पास आधार कार्ड और बैंक खाता होना चाहिए, जो DBT के लिए सक्षम हो।
लाडली बहना योजना 23वीं किस्त 2025 की लिस्ट कैसे देखें?
बहुत सारी महिलाओं को योजना के तहत अपात्रता के आधार पर वंचित कर दिया जाता है। यदि आप भी लिस्ट में नाम देखना चाहती हैं, तो 23वीं किस्त के लिए लिस्ट की जानकारी नीचे दी गई प्रक्रिया के आधार पर देखी जा सकती है:-
- सबसे पहले आपको मप्र लाडली बहना योजना के आधिकारिक पेज पर जाना होगा।
- अब आप सभी होम पेज पर जाकर मेनू बार पर क्लिक करें।
- यहां पर, लाडली बहना योजना 23वीं किस्त स्थिति 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- दिए गए विकल्पों में से चयन किए गए बिंदु के आधार पर मांगी गई जानकारी जैसे समग्र आईडी, ओटीपी और कैप्चा कोड इत्यादि सबमिट करें।
- सभी जानकारी सबमिट करते हुए 23वीं किस्त की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
लाड़ली बहना योजना 23वीं किस्त : किन महिलाओं को मिलेगा लाभ?
दोस्तों मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत लाखों महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जा रही है। अब तक जिन महिलाओं को नियमित रूप से किस्त का लाभ मिलता रहा है, उन्हें 23वीं किस्त की राशि भी पात्रता के आधार पर उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। हालांकि इस बार कुछ महिलाओं को योजना से बाहर कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, इस बार करीब 11,000 महिलाओं को उनकी आयु सीमा पार होने के कारण किस्त का पैसा नहीं मिलेगा।
Home Page | Click Here |
Official Website | Click Here |
FAQs –
लाड़ली बहना योजना 23वीं किस्त का पैसा कब आएगा?
23वीं किस्त की राशि इस बार 11 अप्रैल 2025 को लाभार्थी महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की जा सकती है।
इस बार लाड़ली बहनों को कितनी राशि मिलेगी?
हर पात्र महिला को इस बार भी ₹1250 की राशि दी जाएगी।