नमस्कार दोस्तों! अगर आपने हिमाचल प्रदेश बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा दी है, तो बस अब आपका इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। क्योंकि, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) जल्द ही कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है। आपको बता दें, इस साल परीक्षाएं 4 मार्च से 22 मार्च 2025 तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थीं, जिसमें राज्यभर से हजारों छात्रों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा खत्म हुए अब अच्छा-खासा वक्त हो चुका है, और छात्रों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि अब तक बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इसी बीच डिजिलॉकर ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया है कि रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। ऐसे में उम्मीद है कि छात्र अब बहुत जल्द अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर पाएंगे। तो आज इस लेख में हम आपको HPBOSE 10वीं रिजल्ट 2025 से जुड़ी हर जरूरी और लेटेस्ट जानकारी देने जा रहे हैं, तो कृपया कर इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पूरा आवेशय पढ़ें।
HPBOSE 10th Result 2025
दोस्तों, अब आपके लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने 10वीं की परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का काम भी 8 मई 2025 तक पूरा कर लिया है। अब बोर्ड रिजल्ट की अंतिम तैयारियों में जुटा हुआ है। बोर्ड सूत्रों के अनुसार, 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं का रिजल्ट 15 मई 2025 तक जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में कभी भी रिजल्ट डेट की घोषणा हो सकती है। इसलिए सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड को तैयार रखें, क्योंकि रिजल्ट जारी होने पर आपको उसमें दिए गए रोल नंबर और अन्य विवरण की जरूरत पड़ेगी। रिजल्ट आते ही आप ऑफिशियल वेबसाइट या डिजीलॉकर जैसे प्लेटफॉर्म पर जाकर उसे आसानी से चेक कर सकेंगे।
बोर्ड का नाम | हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) |
परीक्षा का नाम | एचपीबीओएसई कक्षा 10वीं परीक्षा |
परीक्षा तिथि | 4 मार्च से 22 मार्च, 2025 |
परिणाम तिथि | मई 2025 का दूसरा सप्ताह (अपेक्षित) |
रिजल्ट मोड | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | hpbose.org |
HPBOSE 10th Result 2025 : कब जारी होगा?
दोस्तों, इस साल हिमाचल प्रदेश बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में 90,000 से भी ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा खत्म होने के बाद से ही छात्र बड़ी उत्सुकता से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक रिजल्ट जारी करने की कोई पक्की तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन बोर्ड सचिव के हालिया बयान और डिजीलॉकर की एक पोस्ट से यह संकेत मिला है कि परिणाम 15 मई 2025 तक घोषित किया जा सकता है। इसके अलावा अगर पिछले साल की बात करें, तो तब 10वीं का रिजल्ट 7 मई को जारी किया गया था। इस बार थोड़ी देरी जरूर हुई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इस सप्ताह के भीतर ही नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
HPBOSE 10th Result 2025 : जरूरी लॉगिन क्रेडेंशियल
जब भी हिमाचल प्रदेश बोर्ड के 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी होगा, तो उसे देखने के लिए आपको कुछ जरूरी जानकारी यानी लॉगिन डिटेल्स की जरूरत पड़ेगी। बिना इन डिटेल्स के आप अपना रिजल्ट नहीं देख पाएंगे। इसलिए पहले से इन्हें तैयार रखें।
- रोल नंबर
- डेट ऑफ बर्थ
- कैप्चा कोड
HPBOSE 10th Result 2025 : पिछले वर्षों में कब आए नतीजे?
अगर आप जानना चाहते हैं कि पिछले वर्षों में हिमाचल प्रदेश बोर्ड के 10वीं कक्षा के रिजल्ट कब घोषित हुए, तो यहां उनकी तारीखें दी गई हैं। इस जानकरी से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि रिजल्ट आमतौर पर मई के पहले हफ्ते में जारी होते हैं, लेकिन कभी-कभी तारीख में बदलाव भी हो सकता है।
वर्ष | रिजल्ट जारी होने की तारीख |
---|---|
2024 | 7 मई 2024 |
2023 | 3 मई 2023 |
2022 | 29 अप्रैल 2022 |
2021 | 5 जुलाई 2021 |
How to Check & Download the HPBOSE 10th Result 2025?
अगर आप हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 को या डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:-
- सबसे पहले आप हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
- अब यहाँ होमपेज पर रिजल्ट वाले सेक्शन में HPBOSE 10वीं रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद जैसे ही लिंक खुलेगा, एक नया पेज दिखाई देगा।
- अब वहां अपना रोल नंबर या अन्य जरूरी जानकारी सावधानी से दर्ज करें।
- सभी जानकारी सही-सही भरने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- इस प्रकार से कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- आप चाहें तो रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट भी निकाल लें।
HPBOSE 10th Result 2025 : SMS के जरिए रिजल्ट कैसे देखें?
अगर आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है या वेबसाइट धीमी चल रही है, तो आप SMS के माध्यम से भी अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ एक छोटा सा मैसेज भेजना होगा।
- सबसे पहले अपने मोबाइल फोन के मैसेज ऐप में जाएं।
- अब यहाँ नया मैसेज टाइप करें HP10 <स्पेस> रोल नंबर
- अब इस मैसेज को इस नंबर पर भेज दें : 56263
- इस प्रकार से कुछ ही सेकंड में आपको आपके अंक और पास/फेल की स्थिति वाला SMS वापस मिल जाएगा।
HPBOSE 10th Result 2025 : पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया और पासिंग मार्क्स
दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें अगर किसी छात्र को लगता है कि उसके अंक उम्मीद से कम आए हैं या मूल्यांकन में कोई गलती हो सकती है, तो वह पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकता है। रिजल्ट के कुछ दिनों बाद बोर्ड इस प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी और आवेदन की आखिरी तारीख अपनी वेबसाइट पर अपडेट करेगा। छात्र निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा अब वहीं बात करें पासिंग मार्क्स की, तो HPBOSE के नियमों के अनुसार छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। जो छात्र किसी एक या दो विषयों में फेल हो जाते हैं, उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा का अवसर भी दिया जाता है।
Home Page | Click Here |
Official Website | Click Here [Update Soon] |
FAQs :-
हिमाचल प्रदेश 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 कब आएगा?
हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 15 मई 2025 तक जारी होने की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?
छात्र HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर रिजल्ट सेक्शन में अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट देख सकते हैं।